Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मासिक लोक अदालत में 58 वादों का निष्पादन समेत लातेहार की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement

मासिक लोक अदालत में 58 वादों का निष्पादन

  • जेल अदालत का भी आयोजन
Latehar :   व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अखिल कुमार के निर्देश पर शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने लोक अदालत में बेंचों का निरीक्षण किया. उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों को अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. इस लोक अदालत में वादों के निष्पादन के लिए कुल छह बेंच बनाये गये थे. इन बेंचों में कुल 58 वादों का निष्पादन किया गया. वहीं कुल 5,06,100 राजस्व की वसूली की गयी.

मासिक लोक अदालत में ये रहे उपस्थित

मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजीव आनंद, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संजीव कुमार दास, अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय अमित कुमार, अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय संजीव झा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो नसीर अहमद, एसडीजेमए मिथिलेश कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राहुल कुमार अधिवक्ता संजय कुमार, पंकज कुमार, निरंजन प्रकाश मल्लान समेत अन्य अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी व विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.

मंडल कारा में भी जेल अदालत का हुआ था आयोजन

इससे पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर मंडल कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया था. शिविर में बतौर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशि भूषण शर्मा, प्राधिकार की सचिव स्वाति विजय उपाध्याय व एसडीजेएम अमीत कुमार मौजूद थे. जेल अदालत में कुल दो मामले प्रस्तुत किये गये थे. इनमें से एक मामले में एक बंदी के वाद का निष्पादन किया गया. ..........

जागरुकता से ही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण संभव : एसडीएम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/bolate-sdm_676.jpg"

alt="" width="636" height="464" />
  • मंतशा मोटर्स ने सड़क सुरक्षा पर निबंध प्रतियोगिता का किया आयोजन
Balumath (Latehar ) : टाटा मोटर्स के अधिकृत सर्विस स्टेशन मंतशा मोटर्स ने बालूमाथ हाई स्कूल के मैदान में सड़क सुरक्षा कारण एवं बचाव विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया. इस प्रतियोगिता में अनुमंडल दंडाधिकारी मो परवेज बतौर अतिथि शामिल हुए. एसडीएम ने सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया. इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मो परवेज ने कहा कि जागरुकता एवं सुरक्षा उपकरणों के उपयोग से ही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण संभव है. कहा कि प्रशासनिक स्तर पर इस विषय को लेकर लोगों को जागरूक करने को लेकर अनेक कार्यक्रम चलायो जा रहे हैं. लेकिन यह पहला मौका है, जब निजी संस्थाएं भी अपनी सहभागिता निभा रही है. कार्यक्रम में समाजसेवी मुजम्मिल हुसैन, मो इमरान, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि आमिर हयात और  मंतशा मोटर्स के राजेश कुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया. मंच का संचालन पत्रकार कमरूल आरफी व धन्यवाद ज्ञापन मो मीनू ने किया. इस अवसर पर रूबी बानो, राजीव रंजन पांडेय, एम शमीम, मो जहांगीर, मो इरफान व उस्मान सनम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. .....................

मनिका विधायक ने सड़क निर्माण योजना का किया शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/kendra-udghatan-ke-mauke-par-vidhayak-manika-_699.jpg"

alt="" width="1600" height="715" /> Latehar :   मनिका विधायक रामचंद्र सिंह व जिप सदस्य संतोषी शेखर ने बरवाडीह प्रखंड के मुर्गीडीह कब्रिस्तान में शेड, सामुदायिक भवन और बरवाडीह मुक्तिधाम गृह के सुंदरीकरण योजना का शिलान्यास किया. इसके अलावा उन्होंने जिला परिषद द्वारा बनाये जा रहे खुरा के भुवनेश्वर राम के घर के पास पुलिया निर्माण कार्य और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत  छेंचा पंचायत के चपरी मेलाटांड से मजूरमारी तक सड़क निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया. मौके पर विधायक ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी लंबित सड़कों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है. अन्य कई महत्वपूर्ण सड़कों की भी स्वीकृति सरकार से मिल चुकी है. शीघ्र ही उन योजनाओं पर भी कार्य प्रारंभ होगा.

किसानों को पैक्स के माध्यम से धान की बिक्री करने की अपील 

विधायक व जिप सदस्य ने बरवाडीह प्रखंड कार्यालय के समीप धान क्रय केंद्र का भी शुभारंभ किया. विधायक रामचंद्र सिंह ने पैक्स के माध्यम से ही अपने धान की बिक्री करने की अपील किसानों से की. उन्होंने पैक्स के सदस्य काे गांव-गांव जाकर किसानों को धान खरीद की जानकारी देने का निर्देश दिया. बीडीओ राकेश सहाय ने बताया कि धान खरीदी आगामी 31 मार्च तक की जायेगी. धान निबंधित किसान से ही खरीदा जायेगा. एसएमएस प्राप्ति के बाद टोकन निर्गत के बाद धान खरीदा जायेगा. निबंधित किसानों का आधार कार्ड, जमीन लगान रसीद, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी और मोबाइल नंबर होना आवश्यक है़. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही