Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को फुटबॉल मैच का आयोजन समेत लातेहार की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर फुटबॉल मैच 

Balumath (Latehar) : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कल बालूमाथ हाई स्कूल में फुटबॉल मैच का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारियां अंतिम चरण में है. भाजपा नेता व पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं. उनकी जयंती पर युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बालूमाथ हाई स्कूल के ग्राउंड में अंतर जिला फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है. उद्घाटन मैच लातेहार और लोहरदगा के महिला टीमों के बीच खेला जायेगा. दूसरा मैच हजारीबाग और  धनबाद की टीमों के बीच होगा.

ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल की लोकप्रियता अधिक

प्रवीण सिंह ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल की लोकप्रियता अत्यधिक रही है. इसीलिए फुटबॉल के माध्यम से युवाओं में जागरूकता के उद्देश्य से मैच का आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति का संयोजक बालूमाथ प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख संजीव कुमार सिंहा को बनाया गया है. मौके पर पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंहा, शैलेश कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह, कृष्ण कुमार यादव, मो जुनैद, शिवमंगल सिंह मौजूद थे. .......

आजसू ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों में बांटे टॉर्च

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/tarch-bantate-adhyksh_568.jpg"

alt="" width="1249" height="1000" /> Balumath (Latehar) : बालूमाथ वन क्षेत्र के गेरेंजा गांव में आजसू ने ग्रामीणों के बीच टॉर्च वितरण किया. ताकि हाथियों के उत्पात से बचा जा सके. इस दौरान आजसू प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव भी मौजूद रहे. उन्होंने पीड़ित ग्रामीणों को नियम संगत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. बता दें कि बालूमाथ वन क्षेत्र में जंगली हाथी आतंक मचा रहे हैं. हाथी कभी ग्रामीणों के घर तोड़ रहे हैं तो कभी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं. इससे उनको जानमाल का नुकसान हो रहा है. ......

रक्तदान कर जीवन रक्षा की

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/rktdan-karte-vishaal_397.jpg"

alt="" width="1200" height="1600" /> Latehar :  विशाल कुमार ने रक्तदान कर  चंदवा ग्राम निवासी परमेश्वर यादव की जीवन रक्षा की. जानकारी के अनुसार, परमेश्वर यादव रक्त की कमी से जूझ रहे थे. चिकित्सकों ने उनके परिजनों को ए पॉजिटिव रक्त की नितांत जरुरत बतायी थी. ब्लड बैंक में इस समूह का रक्त नहीं था. सोशल मीडिया पर जानकारी मिलने पर मनिका बीआरसी में कार्यरत विशाल कुमार 25 किलोमीटर की दूरी तय कर लातेहार ब्लड बैंक पहुंचे और रक्त दान किया. वोलेंट्री ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के सचिव विकासकांत पाठक ने उन्हें साधुवाद दिया. परमेश्वर के परिजनों ने भी विशाल के प्रति आभार किया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही