Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीसी ने सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारियों संग की बैठक समेत सिमडेगा की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement
Simdega : जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- डीसी अजय कुमार सिंह ने समाहरणालय स्थित सभागार में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 की तैयारियों को लेकर सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी, निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी के साथ बैठक की. बैठक के दौरान डीसी ने लोकसभा आम निर्वाचन-2024 को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने गठित कोषांगों को ससमय चुनावी कार्यों का कार्य योजना तैयार करने तथा कोषांगों का सफल संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार, जिला अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव, जिला परिवहन पदाधिकारी ओमप्रकाश यादव सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे .

करियर काउंसिलिंग सह मार्गदर्शन सत्र का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/12-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सिमडेगा : जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, सिमडेगा के द्वारा सिमडेगा कॉलेज में करियर काउंसिलिंग सह मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड कर्मचारी चयन आयोग एवं झारखंड लोक सेवा आयोग तथा संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी के लिए करियर काउंसलिंग सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विशेष आमंत्रित परीक्षा विशेषज्ञों के द्वारा मार्गदर्शन किया गया. करियर काउंसलिंग में लगभग 500 अभ्यर्थी उपस्थित हुए. विद्यार्थियों को एमए हक निदेशक, हक एजुकेशनल ट्रस्ट एवं वेलफेयर सोसायटी एवं उनकी टीम द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया. विद्यार्थियों से जिला नियोजन पदाधिकारी, आशा मैक्सिमा लकड़ा ने भी अपने अनुभवों को साझा किया गया. कार्यक्रम के सफल संचालन में नियोजन कार्यालय के कर्मियों ने अहम भूमिका निभायी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-bhaisur-gotni-and-nephews-beat-up-a-pregnant-woman-in-a-land-dispute-after-her-death-the-parents-created-a-ruckus/">हजारीबाग

: जमीन विवाद में भैसूर, गोतनी और भतीजों ने गर्भवती महिला को पीटा, मौत के बाद मायकेवालों ने किया बवाल

जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/14-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सिमडेगा : डायट परिसर सिमडेगा में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. डायट के प्राचार्य बादल राज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. डायट संकाय सदस्य दीपक राम के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया. प्राचार्य ने क्विज प्रतियोगिता के महत्व को बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में झिझक खत्म होती है तथा और अधिक अध्ययन की प्रेरणा मिलती है. बच्चे आज की प्रतियोगी दुनिया के लिए अपने आप को तैयार कर पाते हैं. धन्यवाद ज्ञापन डायट संकाय सदस्य सुनील कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया. ज्यूरी मेंबर में अभिषेक रंजन एवं डायट के सभी संकाय सदस्य मौजूद रहे. जिनके द्वारा क्विज प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया. मंच संचालन शिक्षक प्रभात कुल्लू ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संकाय सदस्य सुनीति जड़िया, कंचन मंगल किंडो, पीयूष लकड़ा, दीपक राम, सुनील कुमार गुप्ता, प्रवीण बड़ा एवं प्रदीप कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही