Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों के साथ बिजली विभाग के ऑफिस पहुंचे एनोस एक्का समेत सिमडेगा की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement

झारखंड पार्टी जो जनता को कहती है, उसे पूरा करती है : एनोस एक्का

Simdega : सिमडेगा क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना झारखंड पार्टी की पहली प्राथमिकता है. झारखंड पार्टी जो जनता को कहती है, उसे पूरा करती है. उक्त बातें झापा के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का ने कही. एक्का गुरुवार को कंदरडेगा गांव के लोगों को लेकर कोलेबिरा के अनुमंडलीय कार्यालय पहुंचे और अनुमंडल विद्युत पदाधिकरी से मिले. ग्रामीणों के साथ बैठकर एसडीओ से वार्ता की और जल्द ग्रामीणों की समस्या को दूर करने को कहा. ग्रामीणों ने एनोस एक्का को बताया था कि बिना कनेक्शन के ही कई सालों से उनलोगों को बिजली का बिल भेजा जा रहा है. साथ ही जिनके पास कनेक्शन है, वह भी परेशान हैं. बिजली कट की समस्या से लोग परेशान हैं. पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने कहा कि आज बिजली की समस्या से पूरा जिला त्रस्त है. मेरे पास ग्रामीणों की जो भी समस्या आती है मेरा प्रयास रहता है कि उस समस्या को जल्द से जल्द दूर करा सकें. इसी को लेकर आज मैं ग्रामीणों के साथ कोलेबिरा के विद्युत अनुमंडल कार्यालय में आया हूं. अनुमंडल पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द समस्या को दूर कर दिया जाएगा. वहीं ग्रामीणों ने कि कहा हम बिजली की समस्या से परेशान हैं. बिना कनेक्शन के ही कई साल पहले से बिजली बिल आ रहा है. जिसे लेकर कई बार हम लोगों ने पदाधिकारी के सामने बात रखी, लेकिन पदाधिकारी सुनते ही नहीं हैं. हमलोगों की समस्या दूर नहीं की गई तो चरणबद्ध आंदोलन करेंगे.

झापा की बैठक में युवा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेवारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/2-73.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोलेबिरा प्रखंड के स्टेडियम में झारखंड पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं की एक बैठक गुरुवार को हुई. इस बैठक में झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का उपस्थित हुए. इस बैठक में प्रखंड के सभी पंचायत से युवा कार्यकर्ता शामिल हुए. इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूरे प्रखंड में झारखंड पार्टी के युवा समिति को सशक्त बनाने के लिए पूर्वी और पश्चिम दो भागों में बांटा गया. दोनों भाग में अलग-अलग जवाबदेही कार्यकर्ताओं को दी गई. जिला अध्यक्ष संदेश एक्का ने कहा कि देश की बागडोर को आगे ले जाने में युवाओं की अहम भूमिका होती है. युवा अपने अनुभव और शिक्षा का प्रयोग करते हुए अपने क्षेत्र अपने प्रदेश और अपने देश को आगे बढ़ा सकते हैं. इसलिए झारखंड पार्टी युवाओं को आगे लेकर चल रही है. साथ ही दोनों ही भागों के कार्यकर्ताओं को सलाह दी गई कि आप एक तिथि निर्धारित करते हुए दोनों ही भाग की कमेटी को तैयार करें और जल्द ही एक वृहद युवा सम्मेलन के लिए संगठन को मजबूत करें. झारखंड पार्टी जल्द ही पूरे जिले में प्रत्येक प्रखंड में युवा सम्मेलन करने जा रहा है. आप सभी बैठक के साथ-साथ पंचायत और बूथ स्तर तक की कमेटी तैयार करें और युवा सम्मेलन की तिथि जिला संगठन को बताएं. इस बैठक में झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का के अलावा झारखंड पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष बदरुद्दीन अहमद, झारखंड पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शुगड जड़िया, जिला के पदाधिकारी सैमुअल धनवार के अलावे सैकड़ों युवा उपस्थित थे.

सिमडेगा में रक्षक एप का हो रहा बेहतर इस्तेमाल  

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3-63.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> झारखंड के सिमडेगा जिला में सबसे पहले बीट पुलिसिंग के तहत रक्षक एप (Rakshak App) लॉन्च किया गया था. सिमडेगा एसपी सौरभ कुमार ने बीट पुलिसिंग के तहत रक्षक एप को लॉन्च किया. बीट पुलिसिंग के तहत विभागीय स्तर पर झारखंड में सिमडेगा पहला जिला है, जहां पर रक्षक ऐप लॉन्च किया गया है. बीट पुलिसिंग के जरिए शहरी व ग्रामीण इलाकों के मुख्य स्थान जैसे बैंक, सरकारी संस्थान, महिला कॉलेज-स्कूल, प्रतिष्ठान के अलावे वैसे स्थल जहां पर क्राइम की संभावना बनी रहती है, वहां पर रक्षक ऐप का क्यूआर कोड लगाया गया है. गश्ती दल को उक्त स्थल पर जाकर रक्षक ऐप को स्कैन करना पड़ता है और डाटा फिल करना पड़ता है. जिससे बेहतर पुलिसिंग हो रही है. इस एप्लिकेशन का उपयोग इमरजेंसी की स्थिति में किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-tejashwi-called-the-womens-reservation-bill-a-gimmick-said-dont-know-when-it-will-be-implemented/">बिहारः

महिला आरक्षण बिल को तेजस्वी ने बताया जुमलेबाजी, कहा- कब लागू होगा पता नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही