Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्रीय सहायता योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक समेत सिमडेगा की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement

सभी थानों में लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करें : डीसी

 Simdega : डीसी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत पुराने स्वीकृत योजनाओं को रद्द करते हुए उनकी जगह पर नई योजनाओं के चयन पर विचार-विमर्श किया गया. डीसी ने नये चयनित योजनाओं का ससमय स्वीकृत करते हुए धरातल पर उतारने का निर्देश दिया. उन्होंने सुरक्षा की दृष्टिकोण से जिले के सभी थानों में लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की बात कही. बैठक में पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार, एलआरडीसी अरुणा कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

नंदी धाम अलसंगा में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/1-106.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सिमडेगा/ठेठईटांगर: प्रखंड के नंदी धाम अलसंगा में मकर संक्रांति के मौके पर देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड पार्टी युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का मौजूद रहे. अपने संबोधन में उन्होंने सबसे पहले सभी को मकर संक्रांति की शुभकामना देते हुए इस प्रकार का आयोजन करने को लेकर समिति की सराहना की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आप झारखंड पार्टी को जानकारी दें ,आपकी समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर दूर करने का काम किया जाएगा. मौके पर झारखंड के कई बड़े कलाकारों के द्वारा गीत संगीत के माध्यम से उपस्थित श्रोता एवं लोगों को झूमने पर विवश कर दिया इधर मौके पर मुख्य रूप से रवि बड़ाईक अमन खेस, विद्या बड़ाईक,प्रखंड प्रमुख आदि मौजूद रहे.

 जिला पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-63.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सिमडेगा/कोलेबिरा : सर्किल इंस्पेक्टर बानो विद्या शंकर सिंह के नेतृत्व में कोलेबिरा थाना की पुलिस एएसआई इंद्रजीत समद,सामुदायिक पुलिसिंग पदाधिकारी अक्षय कुमार,एएसआई जितेंद्र सिंह और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा सड़क दुघर्टना की रोकथाम के लिए मोर पुलिस मोय पुलिस कार्यक्रम के तहत आज कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ प्रिंस चौक स्थित जलडेगा मोड़ पर सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक किया. इस अवसर पर बानो सर्किल इंस्पेक्टर विद्या शंकर सिंह, कोलेबिरा थाना के सामुदायिक पुलिस पदाधिकारी, पुअनि अक्षय कुमार, सअनि इन्द्रजीत समद, सअनि जितेंद्र सिंह, लचरागढ़ निवासी दीपू पंडा, राजू साहू, रोहित सिंह, सुमित पंडा, मोतीलाल पंडा, डमरू साहू, विशेष कुमार साहू, गौरव अग्रवाल, बीरेंद्र सिंह उर्फ मांगा, छोटू सिंह, अतुल दास, गुने पंडा, सुमित साहू, महावीर ओहदार व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/india-proudly-enters-semi-finals-after-defeating-italy-5-1-will-face-germany/">BREAKING

: इटली को 5-1 से हराकर भारत शान से सेमीफाइनल में, जर्मनी से होगा मुकाबला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही