Search

पश्चिमी सिंहभूम की तीन खबरें : शानदार प्रदर्शन कर लौटने पर खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

Chaibasa (Sukesh kumar) : जमशेदपुर में आयोजित खेल मेला में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. जमशेदपुर से लौटने पर सोमवार को सदर प्रखंड के मतकमहातु में खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. मालूम हो कि जमशेदपुर स्थित एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में क्रीड़ा भारती द्वारा खेल मेला आयोजित की गई थी. इसमें मतकमहातु की खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था. उन्होंने कबड्डी के बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया. मतकमहातु की पंचायत समिति सदस्य मंजू देवगम ने पुष्पगुच्छ देकर ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : दल">https://lagatar.in/bjp-wants-to-sail-through-elections-with-the-help-of-defectors-rjd/">दल

बदलुओं के सहारे चुनावी नैया पार करना चाहती है भाजपा : राजद
मौके पर मंजू देवगम ने कहा कि सुविधा के अभाव में भी ऐसा शानदार प्रदर्शन वाकई काबिले तारीफ है. उन्होंने कहा कि खुशी है कि अब लड़कियां भी चूल्हे चौके से आगे बढ़कर खेलों में छाप छोड़ रही हैं. मौके पर कबड्डी कोच जयंती देवगम, कप्तान प्रियँका पाट पिंगुवा, रासमति बानरा, मेगा रश्मि सोय, जानकी पुरती, पूनम बारी, हेलेना चातर, सूमी पुरती, गीता हेंब्रम, किरण जेराई आदि मौजूद थीं.  इसे भी पढ़ें : 189">https://lagatar.in/many-news-of-kolhan-including-bjp-leader-abhay-singh-who-came-out-of-jail-after-189-days/">189

दिन बाद जेल से बाहर आए भाजपा नेता अभय सिंह समेत कोल्हान की कई खबरें

नवरात्र के दूसरे दिन महिलाओं ने की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Noamundi-Navratr.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा रामनगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में नवरात्र के दूसरे दिन महिलाओं ने मां ब्रह्मचारिणी की की पूजा अर्चना. इस दौरान सुबह 9 बजे नवरात्रि की उपवास में रहकर महिलाओं ने पूरे विधि विधान के साथ मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना कर पुजारी मलय पानीग्राही ने नवरात्रि की कथा सुनाई.पूजा के अंत में महा आरती की गई तथा लोगों के बीच प्रसाद और चना अमृत वितरण किया गया.इस दौरान इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/two-news-from-kiriburu-awareness-rally-taken-out-against-child-marriage-child-labor/">किरीबुरु

की दो खबरें : बाल विवाह, बाल मजदूरी के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

पोसैता में पैसेंजर ट्रेन का ठहराव के लिए डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Manoharpur-DRM.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Manoharpur (Ajay Singh) : चक्रधरपुर रेल मंडल अंर्तगत पोसैता स्टेशन पर यात्री पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव को लेकर सोमवार को चक्रधरपुर के डीआरएम अरुण जाटव राठौड़ से पंचायत की मुखिया अतेन सुरीन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने कोरोना काल से बंद पड़े अप, डाउन टाटा इतवारी एवं टाटा बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन (18113, 18114, 18110, 18109) का ठहराव के लिए डीआरएम को ज्ञापन सौंपा. डीआरएम अरुण जाटव राठौड़ ने प्रतिनिधिमंडल को अतिशीघ्र उक्त पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव का आश्वासन दिया है. साथ ही इसकी जानकारी एसई रेलवे के जीएम को दूरभाष से दी है. मौके पर मुखिया अतेने सुरीन, रमेश तिर्की, दिलीप महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp