Search

 
 
 

सौंदा डी पंचायत में धोती-साड़ी का वितरण समेत रामगढ़ की तीन खबरें

 
Ramgarh : सौंदा डी पंचायत में झारखंड सरकार के सोना सोबरन योजना के तहत बुधवार को दर्जनों लाभुकों के बीच धोती-साड़ी व लूंगी का वितरण किया गया. कार्यक्रम के तहत सौंदा डी पंचायत के हुसैनीनगर स्थित जन वितरण प्रणाली के दुकानदार देवराज सिंह की दुकान में स्थानीय मुखिया उपेंद्र शर्मा, विधायक प्रतिनिधि जयंत तुरी व पंचायत समिति प्रतिनिधि डब्लू पांडेय द्वारा लाभुकों के बीच साड़ी-धोती व लूंगी का वितरण किया गया. मौके पर मुखिया उपेंद्र शर्मा ने कहा कि झारखंड सरकार के इस योजना से क्षेत्र के लाभुक काफी लाभान्वित हो रहे हैं. इस योजना के तहत वर्ष में दो बार मात्र 20 रुपये लेकर साड़ी व धोती जन वितरण प्रणाली के डीलर के माध्यम से दिया जाता है. उन्होंने कहा कि सभी पीएच एवं ग्रीन राशन कार्डधारियों को धोती-साड़ी एवं लुंगी का लाभ दिया जायेगा. मौके पर वार्ड सदस्य सुबोध रजक, स्वयंसेवक संतोष रजक, समाजसेवी राजकुमार रवि, राजू करमाली सहित दर्जनों लाभुक मौजूद थे. झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जेएसपीएल सीएसआर विभाग ने 156 लाभुकों को दिया ड्राम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/12-20.jpg"

alt="जेएसपीएल सीएसआर विभाग ने 156 लाभुकों को दिया ड्राम" width="600" height="400" /> जेएसपीएल सीएसआर विभाग द्वारा कुरसे मुखिया संदीप उरांव की पहल पर भंडरा में 64 और कुसियारा में 92 लाभुकों के बीच ड्राम का वितरण किया गया. मौके पर मुखिया संदीप उरांव ने कहा कि ड्राम मिलने से ग्रामीणों को गर्मी से निजात पाने के लिए ड्राम में पानी स्टॉक कर उपयोग करने में सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान ही मेरी पहली प्राथमिकता है. मुखिया श्री उरांव ने कहा कि पंचायत के चहुंमुखी विकास के साथ जनसमस्याओं का समाधान ही मेरा लक्ष्य है. मौके पर वार्ड सदस्य बिनोद उरांव, किरण बाला देवी, निर्मल महतो, भरत लिंडा, संगीता उरांव, अल्बिना तिग्गा, हर्षवर्धन खाखा, जुगेश उरांव, सूरज जायसवाल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

जेएसपी फाउंडेशन ने सात चिन्हित मोतियाबिंद के मरीजों का कराया निःशुल्क ऑपरेशन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/17-13.jpg"

alt="मोतियाबिंद के मरीजों का कराया निःशुल्क ऑपरेशन" width="600" height="400" /> जेएसपी फाउंडेशन पतरातू ने अपने दृष्टि कार्यक्रम के तहत आंखों की जांच के बाद 7 मोतियाबिंद के मरीजों का सदर अस्पताल रामगढ़ में ऑपरेशन कराया. जेएसपी फाउंडेशन के पदाधिकारी ने कहा कि निजी अस्पतालों में मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 25,000 से 30,000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. मगर फाउंडेशन ने ग्रामीणों का मुफ्त में यह ऑपरेशन कराया है. पतरातू ब्लॉक के 3 गांव देवरिया, रसदा एवं पलानी से कुल 7 ग्रामीणों को यह सुविधा दिलाई गई है. मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने वालों में भूपेन्द्र साव, तारो देवी, सलवा देवी, कारी देवी, सुशीला देवी, शोबतिया देवी एवं शबनम परवीन शामिल है. सफल आपरेशन के बाद ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है. ग्रामीणों ने जेएसपी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया है. बताया गया कि ऑपरेशन से पूर्व जेएसपी फाउंडेशन पतरातू ने निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया था. जिसमें 200 से अधिक ग्रामीणों के आंखों की जांच की गई. जिसमें चिन्हित मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-cm-gave-a-gift-of-785-crores-to-the-district-foundation-stone-inauguration-of-228-schemes/">गिरिडीह

: सीएम ने जिले को दी 785 करोड़ की सौगात, 228 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही