Search

 
 
 

बचरा के दो पार्क में महाप्रबंधक ने किया ओपन जिम का उद्घाटन समेत पिपरवार की तीन खबरें

 
Piparwar : पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के  आवासीय क्षेत्र बचरा में स्थित दो पार्कों में पिपरवार महाप्रबंधक सीबी सहाय ने ओपन जिम का विधिवत पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया. जिन दो स्थानों पर ओपन जिम का उद्घाटन किया गया, उसमें डीएवी बचरा के सामने स्थित पार्क एवं बसंत विहार कॉलोनी स्थित पार्क शामिल है. उद्घाटन के मौके पर यूनियन प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि के साथ सीसीएल के अधिकारी मौजूद थे. बचरा में दो ओपन जिम की सुविधा देने पर यूनियन प्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के लोगों ने सीसीएल प्रबंधन का आभार प्रकट किया है. यूनियन प्रतिनिधियों में इस्लाम अंसारी, रवींद्रनाथ सिंह, भीम सिंह यादव, मुंद्रिका प्रसाद ने महाप्रबंधक सीबी सहाय को धन्यवाद देते हुए कहा कि क्षेत्रीय सलाहकार समिति द्वारा इस ओपन जिम के लिए कई वर्षों से मांग की जा रही थी, जो अब जाकर पूरी हुई है. महाप्रबंधक सीबी सहाय ने कहा कि इस ओपन जिम से छोटे बच्चे से लेकर बड़े लोगों के आवश्यकता के अनुसार सेट लगाया गया है. जिसपर लोग व्यायाम कर सकेंगे. मौके पर महाप्रबंधक सीबी सहाय, कार्मिक विभाग के विभागाध्यक्ष आलोक मनीष सोय, कार्मिक प्रबंधक रवि बाड़ा, शिशिर गर्ग, बाबुन सरकार, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी अरुण कुमार महतो, स्टाफ ऑफिसर एम एंड एम डीके राय, रवींद्रनाथ सिंह, इस्लाम अंसारी, भीम सिंह यादव, मुंद्रिका प्रसाद, गुंजन सिंह के साथ अन्य लोग भी मौजूद थे.

पिपरवार पुलिस ने फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/23-19.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पिपरवार पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पिपरवार थाना प्रभारी गोविंद कुमार के नेतृत्व में पिपरवार पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक फरार वारंटी को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है. गिरफ्तार वारंटी की पहचान रामदेव लोहार उर्फ रामदेव विश्वकर्मा उर्फ रामदेव कुमार पिता स्व. नरेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है. वह बड़गांव थाना टंडवा जिला चतरा का रहनेवाला है. इस संबंध में पिपरवार थाना प्रभारी गोविन्द कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर पिपरवार थाना में कांड संख्या 37/17, धारा  147,148,149,386,387, 379,323,436,427 भादवि और 27 आर्म्स एक्ट 17(१)(२) सीएल एक्ट के तहत मामला दर्ज था. गिरफ्तार अभियुक्त पिछले छह साल से फरार चल रहा था.

स्कूली छात्रों के बीच विधायक प्रतिनिधि ने किया बैग का वितरण

झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा स्कूल कीट योजना के तहत बड़कागांव विधायक के विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र गुप्ता ने कक्षा 1 एवं 2 के छात्रों के बीच नि:शुल्क बैग का वितरण किया. शनिवार को बचरा उत्तरी पंचायत में स्थित मध्य विद्यालय के छात्रों के बीच बैग का वितरण करते हुए विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि आगे भी सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं का लाभ छात्रों तक पहुंचाने के लिए सरकार कृतसंकल्प है. इस मौके पर स्कूल के शिक्षक, अभिभावक के साथ अन्य लोग मौजूद थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही