Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राय में 9वीं ओपेन फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ समेत पिपरवार की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement
Piparwar : कोयलांचल क्षेत्र के राय अंबेडकर खेल मैदान में गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के द्वारा 9वीं ओपन पुरुष एवं  महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया. इस उद्घाटन समारोह में गणेश स्पोर्टिंग क्लब की बालिका खिलाड़ियों ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत नागपुरी नृत्य प्रस्तुत कर  किया गया. इस प्रतियोगिता का प्रारंभिक मैच हेंदेगीर फुटबॉल क्लब बनाम बरटोला फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया. जिसमें बरटोला फुटबॉल क्लब की टीम ने 4-0 से जीत दर्ज की. मैच के मैन ऑफ द  मैच का पुरस्कार संजय कुमार को दिया गया. दूसरा मैच कुसुम टोला फुटबॉल क्लब बनाम बुढ़मू फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया. जिसमें कुसुम टोला फुटबॉल क्लब की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की. मैन ऑफ द मैच बिनोद उरांव को दिया गया. तीसरा मैच बरटोला फुटबॉल क्लब बनाम कुसुमटोला फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया. जिसमें बरटोला फुटबॉल क्लब की टीम ने 1-0 जीत दर्ज की. मैन ऑफ द मैच संजय कुमार को दिया गया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में गणेश कुमार महतो, विजय पाहन, विश्वनाथ महतो, पारस महतो, मोतीलाल महतो, दुर्गा प्रसाद महतो, बबलू महतो, शंकर महतो, नरेश महतो, राजीव साहनी, संतोष प्रजापति, कृष्णा साहनी, सुरेश महतो, लालेश्वर उर्फ लवली महतो, शत्रुघ्न कुमार नायक, लकू महतो, लोकन महतो का सराहनीय योगदान रहा. फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में खलारी पश्चिमी जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व उप प्रमुख सुमन देवी, राय मुखिया शीला देवी, सांसद प्रतिनिधि फुलेश्वर महतो, विधायक प्रतिनिधि पूर्व उप प्रमुख एतवारा महतो, उप मुखिया विश्वनाथ महतो, समाजसेवी अमरदीप कौशल, जगदीश सोनी सहित कई लोग मौजूद थे.

पिपरवार के बचरा श्रमिक क्लब में करम पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3-55.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के बचरा श्रमिक क्लब में करम पूर्व संध्या महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोका परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार और विशिष्ट अतिथि कार्मिक एवं प्रशासनिक अधिकारी आलोक मनीष सोय, आरसीएम स़ाईडिंग मैनेजर धीर प्रताप सिंह, कार्मिक प्रबंधक शिशिर गर्ग सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए. सभी आगंतुक अतिथियों का पारंपरिक तरीके से ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया. इसके बाद महिलाओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किये गये. इसके बाद आगंतुक अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस कार्यक्रम में बाहर से आये नृत्य मंडली कलाकार के द्वारा कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोका परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार ने इस तरह के आयोजन की  प्रशंसा करते हुए आगे भी इस तरह का कार्यक्रम जारी रखने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने भी मांदर बजाकर अपने उत्साह को उजागर किया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद मुंडा, हिमांशु चाटर, ईश्वर पाहन, जीतू तिर्की, सुनील मुंडा, उमेश उरांव, रमेश भगत, धनंजय मुंडा, प्रकाश तिग्गा, गौरव हेंब्रम, राजकिशोर मिस्त्री, जूलियस टोपनो, रामपति मुंडा, मनीष बोदरा, अजेश मुंडा, विजय कुमार सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.

गणेश पूजा महोत्सव पर बचरा में भक्ति जागरण का आयोजन

भक्ति रस में डूबा पिपरवार कोयलांचल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/2-65.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के बचरा बंसत विहार कॉलोनी, बचरा बाजारटांड़, सीआईएसएफ कॉलोनी, बेंती सहित अन्य स्थानों पर  भगवान गणेश की पूजा श्रध्दा एवं भक्ति के साथ की जा रही है. बचरा बसंत विहार कॉलोनी में गणेश पूजा महोत्सव के अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सह बचरा उतरी पंचायत की मुखिया गुंजन कुमारी सिंह, बचरा दक्षिणी पंचायत की मुखिया रीना देवी, कांग्रेस प्रदेश सचिव पिंकी सिंह सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया. कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया. कार्यक्रम के दौरान बाहर से आए हुए कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किये गये, जिसे उपस्थित लोगों ने द्वारा खूब सराहा गया. कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किए गए भक्ति गीतों पर उपस्थित श्रद्धालु भक्त रातभर झूमते रहे. इस मौके पर समिति के गांधीराम साहु, बंसत कुमार, संतोष दास, राहुल पांडेय, डीके पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, किशुन केवट, काली दास, बासदेव गंझू, शंकर सतनामी, राजू कुमार, राम कुमार, राज कुमार, देवनारायण, रूपलाल केवट, दुलार चन्द, लखेश्वर लाल, गंगा राम, विजय कुमार सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/womens-reservation-bill-passed-in-lok-sabha-454-votes-in-favor-only-two-against/">लोकसभा

से महिला आरक्षण बिल पास, पक्ष में पड़े 454 वोट, विरोध में मात्र दो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही