Search

 
 
 

उत्पाद विभाग के तीन पदाधिकारी दूसरे जिले में प्रतिनियुक्त

 
Ranchi :  उत्पाद विभाग के तीन पदाधिकारियों को दूसरे जिले में प्रतिनियुक्त किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना उत्पाद एवं मध निषेध विभाग ने जारी की है. जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक, कार्यहित और राजस्व हित को देखते हुए तीन अवर निरीक्षक उत्पाद को दूसरे जिले के कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है. बता दें कि हाल के दिनों में अवैध शराब कारोबार से जुड़ी गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है. जिस पर नकेल कसने के लिए इन पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

जानें कौन कहां हुए प्रतिनियुक्त :

  • - राजीव नयन - अधीक्षक उत्पाद कार्यालय सिमडेगा
  • - रवि रंजन - अधीक्षक उत्पाद कार्यालय गिरिडीह
  • - प्रदीप कुमार शर्मा - ईआईबी (एक्साइज इंटिलिजेंस ब्यूरो) कोषांग उत्पाद एवं मध निषेध विभाग रांची (मुख्यालय)
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही