दिसंबर 2019 में कर दी गई थी त्रिवेणी सैनिक के एचआर गोपाल सिंह की हत्या
इससे पहले चार दिसंबर 2019 को एनटीपीसी की आउटसोर्सिंग कंपनी त्रिवेणी सैनिक के एचआर गोपाल सिंह की गोली मार कर जुलू पार्क रोड में हत्या कर दी गई थी. इस वारदात में आपराधिक गिरोह ने घटना को अंजाम देने की संलिप्तता भी स्वीकार की थी. बाद में पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया था और छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसे भी पढ़ें :फरवरी 2021 में हुई थी एलएनटी के इक्विपमेंट इंचार्ज सत्येंद्र कुमार की हत्या
एक अन्य घटना 18 फरवरी 2021 की है, जब एनटीपीसी की आउटसोर्सिंग कंपनी एलएनटी के इक्विपमेंट इंचार्ज सत्येंद्र कुमार की दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद भी कई सवाल उभरे थे. इनमें से दो अधिकारी शरद बाबू और गोपाल सिंह को प्रशासन की ओर से बॉडीगार्ड भी मुहैया कराया गया था. वहीं उनके जान के भय को देखते हुए बुलेट प्रूफ गाड़ी भी दी गई थी. ऐसे में यह समझा जा सकता है कि उस इलाके में अपराधियों का मनोबल कुछ इस तरह बढ़ा हुआ है कि अतिरिक्त सुरक्षा बल के साथ-साथ बुलेट प्रूफ गाड़ी भी उपलब्ध कराई जाती रही है. हाल के दिनों में अगर पुलिसिया उपलब्धि देखी जाए, तो आए दिन कोई न कोई अपराधी बड़कागांव और केरेडारी इलाके से गिरफ्तार होते आए हैं. इसके बावजूद अपराधियों का मनोबल कम नहीं हो रहा है. बहरहाल देखने वाली बात होगी कि शरद बाबू की हत्या के पीछे का कारण क्या है. हजारीबाग एसपी मनोज रतन ने आश्वस्त किया है कि इस मामले का खुलासा जल्द होगा और अपराधी गिरफ्तार होंगे. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/rims-gangster-anil-sharmas-angiography-blockage-in-heart-bypass-surgery-needed/">रिम्स: गैंगस्टर अनिल शर्मा की हुई एंजियोग्राफी, हार्ट में ब्लॉकेज, बाईपास सर्जरी की जरूरत [wpse_comments_template]

Leave a Comment