Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवीपुर के रामसागर में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग में तीन लोग गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Deoghar: जिला के देवीपुर थाना क्षेत्र स्थित रामसागर गांव में जमीन के विवाद को लेकर 28 जुलाई के दिन फायरिंग की घटना हुई थी. देवीपुर पुलिस ने इस मामले में हथियार के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. रविवार के दिन इस बाबत आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में देवघर एसडीपीओ पवन कुमार ने पूरे मामले की जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि फायरिंग के इस मामले में एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर देवीपुर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. इस टीम ने फायरिंग के आरोपी समेत इस घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. देखिए वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=H7PDQQgFVzg

इसे भी पढ़ें-जज">https://lagatar.in/judge-uttams-death-case-sit-chief-sanjay-latkar-inspects-the-spot/121301/">जज

उत्तम की मौत का मामला : SIT प्रमुख संजय लाटकर ने घटनास्थल का लिया जायजा

तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पकड़े गए लोगों के पास से मिट्टी में दबाकर रखा हुआ पिस्टल बरामद कर लिया गया है. इसके अलावे अन्य लोगों के पास से कारतूस भी बरामद किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में 23 वर्षीय राकेश राउत, 18 वर्षीय अंकित सिंह और 20 वर्षीय शुभम सिंह उर्फ शिवम सिंह का नाम शामिल है. एसडीपीओ ने यह भी बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने मामले में अपना जुर्म स्वीकार भी कर लिया है. इसे भी पढ़ें-असम">https://lagatar.in/assam-blockade-petrol-diesel-limit-fixed-in-mizoram-zoramthanga-said-center-should-intervene/121315/">असम

ने की नाकाबंदी! मिजोरम में पेट्रोल-डीजल की लिमिट तय, जोरामथंगा ने कहा, केंद्र दखल दे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही