Saran : सारण जिला स्थित भेल्दी थाना इलाके के कटसा चौक के पास मुजफ्फरपुर-छपरा एनएच 722 पर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. यहां तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने बाइक पर सवार दो लोगों को कुचल दिया. दुर्घटना में दोनों की मौत हो गयी. ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
छपरा और सुपौल मे सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
Last Updated: Nov 22, 2024 12:00 AM (IST)