Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवर ने की भाभी और दो भतीजों की हत्या

Gumla: जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है. घटना बसिया थाना क्षेत्र के लुंगटु पंडरा टोली की है. जहां एनोस कंडुलना ने अपनी भाभी पूनम कंडुलना और उसके दो बेटों 11 साल के पवन कंडुलना और 9 साल के अर्पित कंडुलना की हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने तीनों शवों को घर से महज 100 मीटर दूर गोबर के गड्ढे में छिपा दिया. इसे पढ़ें- JBVNL">https://lagatar.in/jbvnl-received-1137-crore-revenue-in-march-breaking-all-old-records/">JBVNL

ने मार्च में प्राप्त किया 1137 करोड़ राजस्व, टूटे पुराने सभी रिकॉर्ड

तीन दिन बाद हुई घटना की जानकारी

हत्या की यह घटना 29 मार्च दिन बुधवार की रात के करीब 8 बजे की है. पूनम जिसके पति नुवेल कंडुलना की 2017 में ही मौत हो चुकी है. वह अपने दोनों बेटों के साथ रहती थी. उनके साथ उसका देवर विश्राम कंडुलना बगल में ही स्थित घर में अलग रहता है. पूनम और उसके परिवार की देखभाल उसका देवर विश्राम कंडुलना ही करता था. इनके घर के पास ही छोटा देवर एनोस कंडुलना अपनी 70 वर्षीय मां बहामनी कंडुलना के साथ रहता है. बुधवार को विश्राम कंडुलना और उसकी भाभी पूनम कंडुलना साप्ताहिक बाजार से मुर्गा लेकर घर आये. बाजार से लौटने के बाद विश्राम कंडुलना और उसकी मां बहामुनी कंडुलना गांव के ही एक व्यक्ति के घर आयोजित एक प्रार्थना सभा में शामिल होने चले गए, जाने से पहले उन्होंने एनोस को मुर्गा बनाने को कहा था. एनोस और दोनों भतीजे मुर्गा बनाने लगे, इसी बीच एनोस गांव में ही कहीं से शराब पीकर घर आ गया और इसी बीच उसकी भाभी पूनम वहां पहुंच गई. दोनों में किसी बात को लेकर नोकझोंक होने लगी. बात इतनी बढ़ गई कि एनोस ने पहले भाभी पूनम को पटक कर मार दिया. जिसे देखकर उसके दोनों बेटे उसकी मां को छुड़ाने आये तो एनोस ने दोनों भतीजे की भी पटककर हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने साक्ष्य को छिपाने के लिए घर से 100 मीटर दूर स्थित गोबर के गड्ढे तीनों शव को डाल दिया. इसे भी पढ़ें-  रिम्स">https://lagatar.in/khanapurti-in-the-name-of-mock-drill-in-rims-only-oxygen-plant-was-reviewed/">रिम्स

में मॉक ड्रिल के नाम पर खानापूर्तिः महज ऑक्सीजन प्लांट का लिया जायजा

तीन बाद शव बरामद

शनिवार सुबह पूनम के मायके वाले वहां पहुंचे और पूनम के बारे में पूछताछ करने लगे. इसी दौरान विश्राम कंडुलना को दुर्गंध आई तो गोबर के गड्ढे को देखने लगा. जिसे देख एनोस डर गया और वहां से फरार हो गया. इस बात की भनक लोगों को लग गई कि उसने पूनम के साथ कुछ गड़बड़ किया है और भाग रहा है. इसी बीच ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और पास के ही गांव कुटमा में उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही