Search

पाकुड़ हादसे के मृतकों में बस कंडक्टर समेत दुमका के तीन लोग

Dumka : पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पाडेरकोला में यात्री बस और ट्रक में बुधवार 5 जनवरी की सुबह भीषण दुर्घटना में मारे जानेवाले लोगों में से बस का कंडक्टर सहित तीन लोग दुमका जिला के रहनेवाले थे. मृतकों में रामगढ़ प्रखंड की एक महिला और मसलिया प्रखंड के दो पुरुष शामिल हैं. दुर्घटना में रामगढ़ प्रखंड के सुसनिया की विमला देवी (55 वर्ष) की मौत हो गयी है. मसलिया के दो व्यक्ति संजय कुमार साह (45 वर्ष) एवं परमानंद साह (52 वर्ष) की अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पडेरकोला में मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है. संजय कुमार साह पाकुड़ - देवघर भाया दुमका रूट में चलने वाले यात्री बस कृष्णा रजत में कंडक्टर था. वह करीब 15 वर्ष से उस बस में कंडक्टर का काम कर रहा था.  वहअपने पीछे पत्नी रेणु देवी के अलावा 16 वर्षीय पुत्र अभिषेक साह एवं 14 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी को छोड़ गए हैं. वह 01 जनवरी को मसलिया में पिकनिक मनाने घर भी आया था. 2 जनवरी रात वह वापस अपने काम पर गया था. मसलिया के परमानंद साह राजमहल के तीनपहाड़ में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में मुंशी का काम करता था. वह अपने पीछे पत्नी पुत्री गुलगुल कुमारी (19 वर्ष) एवं छोटी कुमारी (15 वर्ष) को छोड़ गए.

अस्पताल में घायलों से मिले दुमका के उपायुक्त

घायल बस यात्रियों में पांच का दुमका में इलाज चल रहा है. पांचों खतरे से बाहर बताये जाते हैं. उनमें चार साहेबगंज और एक पश्चिम बंगाल के सिउडी का रहनेवाला है. साहेबगंज के राजमहल के कटहलबाड़ी के विकास कुमार घोष (40 वर्ष), उधवा के चांदपुर गांव के इबराज नवाद और पश्चिम बंगाल के सिउउ़ी के वीरपुर गांव के मेघनाथ रजवाड़ (12 वर्ष) को इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साहेबगंज के तीन पहाड़ की कुंजलता दत्ता (36 वर्ष) और उसके बेटे हिमाद्री दत्ता (12 वर्ष) को इलाज के लिए शहर के कुमारपाड़ा स्थित न्यूकेयर नर्सिंग होम में भर्ती किया गया. उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने बुधवार को पीजेएमसीएच का निरीक्षण कर अस्पताल में एडमिट सभी घायल मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. डीसी ने दुर्घटना में घायल मरीजों के बेहतर इलाज तथा जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का सिविल सर्जन एवं सुपरिंटेंडेंट को निर्देश दिया. न्यूकेयर नर्सिंग होम के चिकित्सक डा तुषार ज्योति ने बताया कि तीनपहाड़ के मां और बेटे को इलाज के लिए उनके नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. दोनों ही स्टेबल हैं. मां कुंजलता दत्ता के पैर का ऑपरेशन किया जाएगा, जबकि बेटा हिमाद्री दत्ता को हाथ में चोट आयी है. यहां बता दें कि इस दुर्घटना में मारे जानेवाले लोगों में दुमका के तीन लोग शामिल हैं, जिनमें बस का कंडक्टर भी है. यह भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-deputy-commissioner-ordered-strictness-in-following-the-guidelines/">धनबाद

: उपायुक्त ने गाइडलाइन पालन कराने में सख्ती का दिया आदेश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//