Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरकट्ठा के पैसरा में बही अध्यात्म की बयार, 551 महिलाएं और कुंवारी कन्याओं ने उठाया कलश

Advertisement
Advertisement
  • मां मनसा पूजा पर निकली कलश यात्रा, 29 सितंबर तक होगी पूजा
  • विधायक, पूर्व विधायक समेत सैकड़ों ग्रामीणों की रही भागीदारी
Barkattha : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के पैसरा में रविवार को अध्यात्म की बयार बह उठी. यहां मां मनसा देवी पूजा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई. गांव की 551 महिलाएं और कुंवारी कन्याएं कलश यात्रा में शामिल हुईं. कलश यात्रा के साथ मां मनसा देवी पूजन का शुभारंभ हो गया. यह पूजा 29 सितंबर तक होगी. 27 सितंबर की सुबह प्राण-प्रतिष्ठा, ग्राम देवता पूजन और झांकी का कार्यक्रम होगा. 28 सितंबर को कन्या पूजन भंडारा व भक्ति जागरण और 29 सितंबर की सुबह हवन, आहुति यज्ञ व शाम में मेला का आयोजन और भक्ति जागरण के बाद रात्रि में मूर्ति विसर्जन होगा. मौके पर विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया, उप प्रमुख सुरजी देवी, बरकट्ठा दक्षिणी जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सीके पांडेय, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल, मुखिया चिंता देवी, युवा नेता गौतम कुमार, पूर्व मुखिया अशोक रविदास, वरिष्ठ कांग्रेसी मनीलाल चौधरी, समाजसेवी संजय साव, दुर्गा चौधरी, मनोहर चौधरी, युगल राम, अर्जुन रविदास, रवि पासवान, रीतलाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष तुकलाल नायक, रीतलाल मंडल, शिक्षक मधुसूदन प्रसाद, यमुना साव, छोटीलाल मेहता महेंद्र प्रसाद जागेश्वर प्रसाद, नंदलाल मंडल समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3-74.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/three-people-of-the-same-family-were-bitten-by-a-snake-mother-and-daughter-died-son-in-serious-condition/">एक

ही परिवार के तीन लोगों को सांप ने डंसा, मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही