Search

धनबाद के तीन 3 खिलाड़ियों का झारखंड योगा टीम में चयन

Dhanbad : झारखंड योगा संघ ने धनबाद के तीन खिलाड़ियों का चयन झारखंड योगा टीम में किया. ये राजस्थान होने वाली राष्ट्रीय योगा चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. प्रतियोगिता 25 से 28 मार्च तक चलेगी. इसमें देश भर से करीब 700 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता में झारखंड टीम की ओर से धनबाद की कविता कुमारी (35 से 40 वर्ष आयु वर्ग), दीपक कुमार (25 से 30 वर्ष आयु वर्ग) और पंकज कुमार (30 से 35 वर्ष आयु वर्ग) में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे. झारखंड टीम में इनका चयन होने पर धनबाद जिला योगा संघ के अध्यक्ष भवानी बंधोपाध्याय, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद महतो, महेंद्र प्रताप, दिनेश यादव, ब्रह्मदेव यादव, अजय कुमार सिंह, कौशल कुमार सिंह, कुसुम महतो, अरविंद कुमार, आलोक कुमार, राहुल, आनंद, संतोष कुमार सिंह, डॉ मनोज ठाकुर, अंजली कुमारी, पिंकी कुमारी आदि ने बधाई दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-in-bushes-near-chasnala-open-cast/">धनबाद:

चासनाला ओपेन कास्ट के समीप झाड़ियों में लगी आग  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp