Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा में पीएलएफआइ के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, बम बरामद

Lohardaga : जिला पुलिस ने पीएलएफआइ के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी अभियान दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए जिले के कुडू से पीएलएफआइ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए उग्रवादियों में प्रवीण कुमार उर्फ दिलीप जी, रामप्रवेश कुमार सिंह और सुनिल कुमार साहु उर्फ मनोज जी शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने सुतली बम समेत कई अन्य सामान बरामद किया है. इसे भी पढ़ें - J&K">https://lagatar.in/paving-the-way-for-assembly-elections-in-jk-sc-dismisses-petition-challenging-delimitation/">J&K

में विधानसभा चुनाव का रास्ता साफ, SC ने परिसीमन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की

क्रेशर में बम फोड़कर दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे

कुडु थाना में दर्ज एक मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस की टीम ने बालक राम के घर के पास छापामारी किया गया. इस पुलिस को देखते हुए दो लोग जंगल की ओर भागने लगे, जिनमें से एक को सशस्त्र बल के द्वारा पकड़ा गया. इनकी निशानदेही के अनुसार एक सुतली बम बरामद किया गया. पकड़ाये व्यक्ति के बताये अनुसार इनके अन्य साथियों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया तथा पूर्व की घटना में प्रयुक्त मोबाईल बरामद किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति मकान्दु क्रेशर में पुनः बम फोड़कर दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/center-approves-786-59-crores-for-construction-of-11-roads-in-jharkhand/">झारखंड

के 11 सड़क निर्माण के लिए केंद्र ने 786.59 करोड़ की दी मंजूरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही