Search

 
 
 

CMPDI के तीन सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

 
Ranchi: सीएमपीडीआई के तीन सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुक्रवार को संस्थान के कॉन्फ्रेंस हॉल में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इनमें राकेश रंजन-महाप्रबंधक (उत्खनन), धनंजय जैन-वरीय वैज्ञानिक सहायक एवं राजेन्द्र नाथ-वरीय वैज्ञानिक सहायक शामिल थे. इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को मान-पत्र, प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की. साथ ही उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की. इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार एवं निदेशक (तकनीकी/ईएस) सतीश झा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की. मौके पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक / विभागाध्यक्षगण ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए मंगल कामना की. इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधि सतीश कुमार केशरी, प्रलय भट्टाचार्यी, टुकलाल एवं डॉ राजीव डे तथा सीएमओएआई के प्रतिनिधि अभिषेक कुमार ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए. स्वागत भाषण एवं मंच संचालन उप प्रबंधक (राजभाषा) अभय मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) संजय कादम्बर ने दिया. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-eknath-shinde-suddenly-left-for-his-village-mahayuti-meeting-postponed-suspense-remains-on-the-chief-minister/">महाराष्ट्र

: एकनाथ शिंदे अचानक अपने गांव रवाना, महायुति की बैठक टली, मुख्यमंत्री पर सस्पेंस बरकरार…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही