Search

 
 
 

गिरिडीह में तीन सड़क दुर्घटनाएं, तीन लोगों की हुई मौत

 

Giridih :  जिले में शुक्रवार को दो दुर्घटनाएं हुई हैं. दुर्घटना में बगोदर थाना क्षेत्र के दो युवक की मौत हो गयी. वहीं 21 अप्रैल को बेंगाबाद में एक दुर्घटना हुई थी. जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. वहीं एक की हालत गंभीर थी. उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान युवक की कल रात में मौत हो गयी. युवक बेंगाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

इसे भी पढ़े : इंडियन">https://lagatar.in/indian-navy-vacancies-2500-posts-apply-soon/53767/">डियन

नेवी में 2500 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पहली घटना बगोदर थाना क्षेत्र के घंघरी टॉल प्लाजा के पास की है. एक ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. जिसमें घटनास्थल पर ही होरिल महतो की मौत हो गयी. होरिल महतो बगोदर थाना क्षेत्र के दामा गांव का रहने वाला था. लोगों ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. लोगों ने घटना की सूचना बगोदर थाना को दी. मौके पर पुलिस वहां पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही बाइक और ट्रक दोनों को पुलिस स्टेशन ले गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.   

बस की चपेट में आने से बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत

दूसरी घटना अहले सुबह एनएच-2 पर झरी पुल के पास हुई. बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के निवासी चंदू सिंह के रूप में हुई है. लोगों ने बगोदर पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पुलिस वहां पहुंची. पुलिस ने बस और बाइक को जब्त कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया .

इलाज के दौरान युवक की मौत

तीसरी घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोबरीडीह के पास की है. 21 अप्रैल की सुबह बाइक और ट्रेक्टर में सीधी टक्कर हुई थी. घटना में शादाब उर्फ सोनू की घटना स्थलस्थल पर ही मौत हो गयी थी.  जबकि हेमलाल दास उर्फ छोटन गंभीर रूप से घायल हो था. हेमलाल दास का धनबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा था. देर रात इलाज के दौरान हेमलाल दास की भी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद हेमलाल दास के पैतृक शव को बेंगाबाद के कर्णपुरा लाया जायेगा.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही