Search

 
 
 

रांची में तीन सड़क हादसे, एक की मौत, 7 घायल

 
Ranchi :  रांची में आज गुरुवार को तीन सड़क हादसे हुए हैं. जिसमें एक की मौत हो गयी है. जबकि 7 लोगों के घायल होने की खबर है. पहला सड़क हादसा रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत काठीटांड-ठाकुरगांव मार्ग स्थित हुरहुरी में हुआ है. आज गुरुवार को यहां विपरित दिशा से आ रही कार ने ऑटो को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक की मौत हो गयी. जबकि दो लोग घायल हो गये. वहीं ऑटो के परखच्चे उड़ गये. मृतक की पहचान कांके चंदवे भीठा निवासी सरफराज अंसारी के रूप में हुई है. .

रांची के धुर्वा में पीसीआर वैन और ऑटो की टक्कर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-23-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दूसरा सड़क हादसा धुर्वा थाना क्षेत्र के शहीद मैदान के पास हुई. जहां गुरुवार दोपहर में पीसीआर वैन और यात्रियों से भरी ऑटो के बीच टक्कर हो गयी. इस घटना में तीन लोग घायल हो गये. सभी को पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

पेड़ गिरने से दो लोग हुए घायल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-21-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तीसरा हादसा हॉटलिप्स चौक से रातू रोड जाने वाले रास्ते में हुई है. यहां गुरुवार दोपहर में आर्मी कैंप के बाउंड्री से सटा हुआ एक बड़ा पेड़ गिर गया. इस दौरान वहां से पार हो रहे दो लोग घायल हो गये. पेड़ गिरने के कारण काफी देर तक आवागमन भी बाधित रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही