Search

 
 
 

बरही में तीन सखी मंडलों को मिला ट्रैक्टर

 
Barhi : जेएसएलपीएस की तीन सखी मंडलों के बीच 80 फीसदी अनुदान पर ट्रैक्टर, पवार टीलर और रीपर वितरित किए गए. इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक सह विस निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी, तो समाज सशक्त होगा. साथ ही एक स्वच्छ और पारदर्शी समाज का निर्माण होगा. राज्य सरकार सखी मंडल के माध्यम से सुदूर गांवों में स्वरोजगार के कई कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को सुनियोजित करने का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें :सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-orders-states-should-provide-ration-cards-to-migrant-laborers-in-3-months/">सुप्रीम

कोर्ट का है आदेश- प्रवासी मजदूरों को 3 महीने में राशन कार्ड उपलब्ध कराएं राज्य

80 फीसदी अनुदान पर ट्रैक्टर दिया गया- बीडीओ

मौके पर बीडीओ सीआर इंदीवर ने बताया ट्रैक्टर वितरण भूमि संरक्षण विभाग की ओर से 80 फीसदी अनुदान पर दिया जा रहा है. इसके तहत प्रखंड के तीन सखी मंडल ओम शक्ति आजीविका सखी मंडल दुधपनिया, तुलसी आजीविका सखी मंडल गौरियाकरमा और खुशी आजीविका सखी मंडल बरसोत को उनके बेहतर प्रदर्शन केलिए कृषि कार्य को और बेहतर करने के लिए दिया जा है. इससे यह सभी धनोपार्जन कर शेष राशि पूरा करेंगे और आजीविका भी चलाएंगे. सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो ने भी महिलाओ को जागरूक करते हुए बेहतर कार्य करने के लिए हौसला अफजाई की. सरकार की अधिकतम योजनाओं का लाभ लेने की बात कही. कार्यक्रम में प्रमुख मनोज रजक, करियारपुर मुखिया मनोज कुमार, कांग्रेस राज्य कमिटी के सदस्य डॉ निजामुद्दीन अंसारी, विस विधायक प्रतिनिधि छट्ठू गोप, विधायक प्रतिनिधि सुनील साहू, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, सखी मंडल की दीदी सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-will-be-a-ban-on-draining-dirty-water-in-swarnarkha-and-kharkai-construction-of-stp-is-being-done-in-the-bodies/">जमशेदपुर

: स्वर्णरखा व खरकई में गंदा पानी बहाने पर लगेगी रोक, निकायों में एसटीपी का हो रहा है निर्माण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही