Search

बड़हरवा में ट्रेन से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त समेत संथाल की तीन खबरें

Sahibganj : आरपीएफ व सीआईबी की टीम ने गुरुवार को ट्रेन में जांच अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है. बड़हरवा आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर संजीव कुमार व मालदा सीआईबी इंस्पेक्टर  मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर मालदा- आनंद विहार स्पेशल ट्रेन से 198 बोतल अवैध शराब जब्त की गई. बड़हरवा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन जैसे ही स्पेशल ट्रेन रुकी गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ व सीआईबी की टीम ने जनरल बोगी छापेमारी शुरू कर दी. इस दौरान सीट के नीचे रखे 4 बैग मिले. आसपास बैठे पैसेंजर्स से पूछताछ करने पर सभी ने अनभिज्ञता जताई. चारों बैग को नीचे उतार कर जांच की गई, तो उसमें अवैध शराब बरामद की गई. जब्त शराब की कीमत करीब 29720 रुपये बताई जाती है. छापेमारी अभियान में उपनिरीक्षक पार्थो मिश्र, सहायक उपनिरीक्षक रवि कुमार,  हेड कांस्टेबल स्वपन कुमार घोष अजय कुमार हंसदा, संजय कुमार आदि शामिल थे.

उधवा प्रखंड चौक पुल के पास अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त

Sahibganj : राधानगर थाना पुलिस ने उधवा प्रखंड चौक स्थित नवनिर्मित पुल के निकट गुरुवार की अहले सुबह छापेमारी कर अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया है. सभी ट्रैक्टरों को पुलिस थाना ले गई. पुलिस वैन देख करीब दो दर्जन ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए. थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने बताया कि जब्त ट्रैक्टरों के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी से अनुशंसा की गई है. ज्ञात हो कि एनजीटी के आदेशानुसार 15 अक्टूबर तक घाटों से बालू के उठाव पर रोक है. इसके बावजूद उधवा प्रखंड में खुलेआम बालू की मंडी सज रही है. दर्जनों ट्रैक्टरों पर बालू लाकर यहां बिक्री की जाती है.

पथरगामा चौक के पास प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

[caption id="attachment_897982" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/पथरगामा-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> अतिक्रमण हटाती प्रशासन की टीम[/caption] Pathargama (Godda) :  पथरगामा में आए दिन होने वाली सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी की अगुवाई में गुरुवार को पथरगामा चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.  इस दौरान एनएच 133 पर लकड़ी मिल मोड़ से कलाली मोड़ तक रोड किनारे लगी अवैध दुकानों व निर्माणों को हटाया गया. इससे पहले सीओ के साथ रहे थाना प्रभारी अभिनव आनंद ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी दुकाने स्वत: हटा लें, वर्ना बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया जाएगा. ज्ञात हो कि सड़क पर ही साप्ताहिक हाट लगने से अक्सर जाम की समस्या रहती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp