Search

 
 
 

रांची में 10 किलो अफीम व 8.57 लाख रुपये के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

 
Ranchi : नशा के कारोबारियों के खिलाफ झारखंड एटीएस ने गुरुवार को कार्रवाई की. गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड एटीएस ने 10 किलो अफीम व 8.57 लाख रुपये के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए तस्करों में शिवनाथ मुंडा, सुदेश कुमार और विकास कुमार शामिल हैं. बरामद अफीम का बाजार मूल्य लगभग 16 लाख रुपये है.

अफीम की खरीद -बिक्री में जुटे थे तस्कर

एटीएस को सूचना मिली थी कि बूटी मोड़ से बीआईटी मेसरा की ओर जाने वाले रास्ते के आसपास मोटरसाइकिल सवार लोग अवैध तरीके से अफीम की खरीद-फरोख्त करने वाले हैं. सूचना के आधार पर एटीएस के डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर अभियुक्तों का सत्यापन एवं विधि सम्मत कार्रवाई करने को कहा गया. एटीएस की टीम ने कार्रवाई करते हुए जुमार नदी पुल के नजदीक मनन विद्यालय के सामने दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया.

चतरा होते हुए अन्य राज्यों में ऊंची दर पर बेचना था

अबतक के अनुसंधान में यह बात प्रकाश में आयी है कि गिरफ्तार अभियुक्त शिवनाथ मुंडा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से 80 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की दर से अफीम खरीद कर लाया गया था. चतरा के रहने वाले गिरफ्तार अभियुक्त सुदेश कुमार और विकास कुमार को 90 हजार रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाना था. यह अफीम चतरा होते हुए अन्य राज्यों में ऊंची दर पर बिक्री हेतु भेजा जाना था. यह भी बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त शिवनाथ द्वारा पूर्व में भी अवैध अफीम का खरीद -फरोख्त किया गया था.
इसे भी पढ़ें – सदन">https://lagatar.in/cm-said-in-the-house-1932-was-ours-is-ours-and-will-remain-ours/">सदन

में बोले सीएम, 1932 हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही