Search

 
 
 

कटिहार: नशीले पदार्थ स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

 
Katihar: पुलिस ने नशीले मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया. मामला जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र का है. कुरसेला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लग्जरी कार से नशीले पदार्थ स्मैक की खेप ले जाई जा रही है. जिसके बाद कुर्सेला थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने एसएच 77 सड़क पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस की सघन चेकिंग देख स्मैक तस्करों ने भागने की कोशिश की. जिसे थानाध्यक्ष ने खदेड़ कर पकड़ लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि कुर्सेला थाना अन्तर्गत संध्या गस्ती में गुप्त सूचना के आधार पर एसएच 77 सड़क बल्थी महेशपुर के समीप से एक चार पहिया वाहन में सवार तीन व्यक्ति मानस कुमार, किशन महतो और गुणसागर कुमार सभी भागलपुर जिला का निवासी है. जिसके पास से 7.94 ग्राम स्मैक व तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया. बता दें कि कुर्सेला पुलिस नशे के कारोबारियों व नशेड़ियों के विरुद्ध निरंतर छापेमारी व विशेष अभियान चला रही है. जिसमें तस्कर पकड़े जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें -भागवत">https://lagatar.in/politics-heated-up-over-bhagwats-statement-opposition-raised-questions-war-of-words-between-owaisi-and-babulal/">भागवत

के बयान पर सियासी संग्राम, विपक्ष ने उठाये सवाल, ओवैसी व बाबूलाल में जुबानी जंग 
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही