Search

 
 
 

हजारीबाग: तीन किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

 
Hazaribagh: पेलावल थाना क्षेत्र से तीन किलो अफील के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि इटखोरी से कुछ तस्कर अफीम लेकर पेलावल की ओर आ रहे हैं. उन्होंने त्वरित कारवाई करते सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया. टीम में पेलावल ओपी प्रभारी शाहीना परवीन, एएसआई आक्षो राम, सिपाही प्रेम कुमार मेहता, उज्ज्वल कुमार, जितेंद्र कुमार और पुलिस बल के जवान शामिल थे. गठित टीम ने छड़वा काली मंदिर पहुंच कर वाहन जांच अभियान चलाया. इस क्रम में एक टोटो पर सवार मोहन लाल, हलील मोहम्मद व मनोज यादव को खदेड़ कर पकड़ा गया. इनके पास से पुलिस ने तीन किलो अफीम बरामद किया गया. मामले में पेलावल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें - Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-due-to-storm-and-rain-balconies-of-more-than-half-a-dozen-houses-in-bharnia-panchayat-were-blown-away/">Chakradharpur

: आंधी बारिश से भरनिया पंचायत में आधा दर्जन से अधिक घर के उड़े छज्जे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही