Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ की टीम ने आज रविवार की सुबह 55.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर दिगंजय शर्मा के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार, तस्कर रांची रेलवे स्टेशन पर ब्राउन शुगर की सप्लाई करने पहुंचे थे. लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. बाद में आरपीएफ ने तीनों तस्करों को चुटिया थाना की पुलिस के हवाले कर दिया.
रांची रेलवे स्टेशन से ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
Last Updated: May 05, 2024 12:00 AM (IST)