Ranchi News: दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है. इनमें रांची-गोरखपुर, दुर्ग-बरौनी और शालीमार-थावे स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं.
रांची-गोरखपुर स्पेशल के तीन फेरे
ट्रेन संख्या 08629 रांची-गोरखपुर स्पेशल 5 से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को रांची से सुबह 11:35 बजे रवाना होगी. शुक्रवार सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08630 प्रत्येक शुक्रवार को 6 से 20 नवंबर तक सुबह 8:35 बजे गोरखपुर से खुलेगी और शनिवार सुबह 7:55 बजे रांची पहुंचेगी.
इस ट्रेन का ठहराव मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह, हाजीपुर, छपरा, सिवान और देवरिया सदर में होगा. इसमें कुल 22 कोच होंगे. इनमें एक एसी 2-टियर, दो एसी 3-टियर, 15 स्लीपर, दो सामान्य श्रेणी और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं.
दुर्ग-बरौनी स्पेशल वाया रांची
ट्रेन संख्या 08755 दुर्ग-बरौनी स्पेशल 4 से 18 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी. यह रात 9 बजे हटिया और 9:25 बजे रांची पहुंचेगी. अगले दिन सुबह 11 बजे बरौनी पहुंचेगी.
वापसी में ट्रेन संख्या 08756 बरौनी-दुर्ग स्पेशल 5 से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 2 बजे बरौनी से खुलेगी. अगले दिन सुबह 5:05 बजे रांची और 5:35 बजे हटिया पहुंचेगी.
इसका ठहराव राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह और झाझा में होगा. ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे. इनमें 13 एसी 3-टियर, तीन स्लीपर, दो सामान्य श्रेणी और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं.
शालीमार-थावे स्पेशल भी चलेगी
ट्रेन संख्या 08021 शालीमार-थावे स्पेशल 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को शालीमार से सुबह 10:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4 बजे थावे पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08022 प्रत्येक शनिवार को 7 से 21 नवंबर तक सुबह 9 बजे थावे से चलेगी और अगले दिन सुबह 3:30 बजे शालीमार पहुंचेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.