Ranchi : पिछले दो महीने में राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों पर गाज गिरी है. इन पर टेंडर में अनियमितता, मनरेगा में गड़बड़ी, और स्ट्रीट लाइट खरीद में अनियमितता के आरोप लगे हैं. राज्य सरकार ने इन अफसरों पर विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्देश दिया है. वहीं एक अफसर को निंदन की सजा दी गयी है.
अड़की की तत्कालीन बीडीओ पर चलेगी विभागीय कार्यवाही
अड़की की तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी मेरी मड़की पर मनरेगा योजना के तहत मिट्टी मोरम पथ निर्माण योजना में अनियमितता बरतने, बिना कार्य किये राशि भुगतान कर वित्तीय अनियमितता करने, फर्जी मस्टर रोल बनाने, अभिलेखों को सही तरीके से संधारित न करने और योजनाओं के पर्यवेक्षण में लापरवाही करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. राज्य सरकार ने इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है.पथ निर्माण विभाग के तत्कालीन संयुक्त सचिव पर टेंडर में गड़बड़ी का आरोप
राज्य सरकार ने पथ निर्माण विभाग के तत्कालीन संयुक्त सचिव सह आंतरिक वित्तीय सलाहकार संजय कुमार प्रसाद के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है. उन पर रांची में पदस्थापन के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग संहिता, 2012 के नियम 183(A) का उल्लंघन करने का आरोप है.
यह भी आरोप है कि संजय कुमार प्रसाद ने विभागीय निविदा समिति के सदस्य के रूप में निविदित दर से 10 प्रतिशत से अधिक नीचे तक कोट किए गए निविदाओं को एल वन मानते हुए निविदा आबंटित किया. यह मामला प्रथम दृष्ट्या प्रमाणित पाया गया है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है.
Leave a Comment