Search

 
 
 

देवघर के तीन छात्रों ने यूपीएससी परीक्षा में लहराया परचम

 
Deoghar : देवघर https://www.jagran.com/jharkhand/deoghar-edu-news-21034420.html">

style="color: #ff0000;">(Deoghar)
- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है. देवघर के तीन छात्रों ने इस कठिन परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है. उत्सव आनंद को 26 वीं रैंक मिली है. आयुष वत्स को 74 वीं और चिरंजीव आनंद को 124 वीं रैंक हासिल हुई है. मुंबई आईआईटी में पढ़ें उत्सव आनंद देवघर कास्टर टाउन के रहने वाले हैं. पहले प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की. उत्सव ने देवघर में रहकर ही यूपीएससी की तैयारी की. कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान उन्होंने समय का सदुपयोग किया. उसी का नतीजा है कि उन्हें 26 वीं रैंक मिली. [caption id="attachment_320960" align="aligncenter" width="240"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/upsc-result-240x300.jpg"

alt="" width="240" height="300" /> आयुष वत्स[/caption] देवघर के विलियम्स टाउन मोहल्ला के रानी कोठी निवासी आयुष वत्स ने 74 वीं रैंक लाकर देवघर समेत अपने घर-परिवार का नाम रोशन किया है. आयुष ने दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. पहले ही प्रयास में उन्हें भी सफलता मिली. आयुष के पिता तरुण सिंह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद से सेवानिवृत हैं. उनकी मां कटोरिया में स्कूल शिक्षिका है. [caption id="attachment_320961" align="aligncenter" width="183"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/chiranjiv-anand-126-rank-183x300.jpg"

alt="" width="183" height="300" /> चिरंजीव आनंद[/caption] देवघर के चांदनी चौक निवासी चिरंजीव आनंद को 126 वीं रैंक मिली है. चिरंजीव ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से पूरी की. उनके पिता अशोक झा अधिवक्ता हैं. देवघर के इन तीनों लाल की सफलता की चर्चा शहर में हर जुबां पर है. तीनों के अभिभावकों को शुभचिंतक शानदार सफलता पर बधाईयां दे रहे हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=320149&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : जमीन का मुआवजा नहीं मिलने से रैयतों में आक्रोश [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही