Search

 
 
 

इडु वर्ल्ड के तीन विद्यार्थियों को क्लेट में कामयाबी

 
Hazaribag : शहर के पगमिल रोड स्थित इडु वर्ल्ड हजारीबाग से दो छात्रों एवं एक छात्रा (हर्ष आनंद एवं साद असद) का चयन कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लेट) 2022 में हुआ है. हर्ष आनंद एवं शादअसद इस परीक्षा में क्रमशः पटना तथा कोलकाता लॉ यूनिवर्सिटी  में नामांकन के लिए सफल घोषित हुए हैं.   छात्रा तन्मय सिन्हा का नामांकन महाराष्ट्र  सीईटी की ओर से एसएलएस पुणे में हुआ है. यह जानकारी संस्थान के निदेशक कमरूल होदा ने दी. उन्होंने बताया की संस्थान में क्लैट, आइलेट, दिल्ली यूनिवर्सिटी तथा अन्य तीन व पांच वर्षीय लॉ (बीए एलएलबी) 2023-24 में तैयारी के लिए नामांकन शुरू हो गया है.   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/harsh.jpg"

alt="" width="149" height="178" />https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/haaa1-269x300.jpg"

alt="" width="269" height="300" />   उन्होंने बताया कि 2020 में लागू नए पैटर्न पर क्लैट, आइलैट, दिल्ली विश्विद्मालय तथा अन्य लॉ (एलएलबी) परीक्षा की तैयारी बहुत ही कम शुल्क में दिल्ली के संस्थानों के समकक्ष कराई जा रही है.   साथ ही उत्कृष्ट फैकल्टीज से तैयारी, नोट्स, स्टडी मैटेरियल, टेस्ट सीरीज आदि की सुविधाएं संस्थान में उपलब्ध हैं. संस्थान में कक्षा 8 से 12 तथा स्नातक (कॉमर्स एवं आर्ट्स) के लिए भी नामांकन चालू है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही