Search

 
 
 

तीन साल बाद कांग्रेस ऑफिस पहुंचे कांग्रेस के तीन निलंबन मुक्त नेता

 
Ranchi : तीन बाद बाद कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेता आलोक दूबे,किशोर शाहदेव,डाॅ राजेश गुप्ता गुरूवार को कांग्रेस भवन पहुंचे. इन तीनों नेताओं को प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मुखर होने पर निलंबित कर दिया गया. बाद में इन्हें निलंबन मुक्त किया गया. इन तीनों नेताओं ने नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का रांची आगमन पर स्वागत किया. कांग्रेस नेताओं ने रांची एयरपोर्ट पर पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया.कांग्रेस नेता जुलूस के साथ विभिन्न चौक चौराहों पर माल्यार्पण करते हुए कांग्रेस भवन पहुंचे. कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो एवं विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव का स्वागत किया. कांग्रेस नेताओं ने कहा झारखंड की सभ्यता और संस्कृति में रचे बसे संपूर्ण झारखंड की आवाज डॉ रामेश्वर उरांव को झारखंड कांग्रेस के विधायक दल के नेता एवं केशव महतो कमलेश को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप कर पार्टी हाईकमान ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है,आगामी विधानसभा के चुनाव में उसका पूरा फायदा गठबंधन की सरकार को मिलेगा. दोनों के नेतृत्व में निश्चित रूप से झारखंड में कांग्रेस और भी मजबूत संगठन बनकर उभरेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को और भी मजबूती मिलेगी. संपूर्ण झारखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं खुशी की लहर है. इसे भी पढ़ें - JSSPS">https://lagatar.in/jssps-warden-not-rejoined-after-returning-from-maternity-leave/">JSSPS

की वार्डन को मातृत्व अवकाश से लौटने पर दोबारा नहीं कराया गया ज्वाइन
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही