Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामनवमी को लेकर रांची में तीन हजार जवान तैनात, एसएसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रामनवमी पर निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाले जाने को लेकर राजधानी रांची के अलग-अलग हिस्सों में 3000 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है. इनमें जिला बल, रैफ, इको, रैप की कंपनी लगाई गई है. सारी कंपनियों को प्रतिनियुक्ति स्थल पर तैनात कर दिया गया है. सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात नजर आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें -गांजा">https://lagatar.in/the-question-of-elon-musk-who-shared-the-photo-of-the-board-meeting-while-smoking-hemp-should-make-twitter-headquarters-a-shelter/">गांजा

फूंकते हुए बोर्ड मीटिंग वाली फोटो शेयर करनेवाले Elon Musk का सवाल, Twitter हेडक्वार्टर को Shelter Home बना दें क्या?

ड्रोन कैमरे से की जा रही है निगरानी

ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही, वहीं सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है. सादे लिबास में भी पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं. सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने पीसीआर, टाईगर पुलिस और बीट पुलिस से भी लगातार संपर्क स्थापित करते रहने का निर्देश दिया गया है. बाइक दस्ता भी गली मोहल्लों में गश्त कर रही है. [caption id="attachment_286643" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/raf.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ड्यूटी पर तैनात जवान[/caption]

एसएसपी कर रहे मॉनिटरिंग

सुरक्षा को लेकर तीन आइपीएस, 12 डीएसपी, 50 से अधिक इंस्पेक्टर सुरक्षा व्यवस्था में लगे हैं. सिटी एसपी व ग्रामीण एसपी सुरक्षा के वरीय प्रभार में होंगे. जबकि डीसी और एसएसपी खुद पूरी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. [caption id="attachment_286645" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/raf1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ड्यूटी पर तैनात जवान[/caption] इसे भी पढ़ें –राहुल">https://lagatar.in/mayawati-furious-over-rahul-gandhis-alliance-statement-said-the-condition-of-congress-is-like-a-giggle-cat/">राहुल

गांधी के गठबंधन वाले बयान पर भड़कीं मायावती, कहा, कांग्रेस का हाल खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसा…
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही