Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केरेडारी के डुमरू जंगल से हथियार के साथ टीपीसी के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

दो देसी पीजी कार्बाइन, पिस्टल और गोलियां बरामदकिसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की बना रहे थे योजना : एसपी फॉरेंसिक जांच में भेजे जाएंगे उग्रवादियों के पास से जब्त मोबाइल Hazaribagh : हजारीबाग केरेडारी थाना क्षेत्र के डुमरू जंगल से प्रतिबंधित संगठन टीपीसी के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें चंदवा थाना क्षेत्र के दिनेश लोहरा, बड़कागांव निवासी मुकेश तुरी और गिद्दी निवासी बहादुर गंझू शामिल हैं. पकड़े गए उग्रवादियों के पास से हथियार, मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि केरेडारी के जंगल में कुछ उग्रवादी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. इसका सत्यापन करते हुए बुधवार को टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया गया. इसमें डुमरू जंगल में टीपीसी के एरिया कमांडर पहाड़ी जी उर्फ रामेश्वर महतो उर्फ रमेश महतो, दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप जी और रामेश्वर गंझू उर्फ मनोज मुंडा एवं संगठन के अन्य सक्रिय सदस्य एकत्रित होकर योजना बना रहे थे. उग्रवादी केरेडारी, बड़कागांव, बुड़मू, उरीमारी, खलारी आदी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. इसे भी पढ़ें :कैसे">https://lagatar.in/how-will-the-children-be-educated-when-teachers-do-not-teach-they-remain-late/">कैसे

शिक्षित होंगे नौनिहाल, जब शिक्षक पढ़ाते ही नहीं, रहते हैं लेटलतीफ

पुलिस को देखते ही भागने लगे उग्रवादी- एसपी

एसपी ने बताया कि छापामारी के दौरान पुलिस बल को देखकर उग्रवादी जंगल में इधर-उधर भागने लगे. इनमें पुलिस बल के सहयोग से तीन उग्रवादियों को खदेड़ कर पकड़ा गया. उनकी तलाशी लेने पर बहादुरगंज उर्फ नरेश भोक्ता के पास से मैगजीन समेत नौ एमएम का लोडेड एक देसी पिस्टल पकड़ा गया. उसमें चार चक्र जिंदा गोलियां थीं. नरेश की निशानदेही पर पर एक देसी भराठी बंदूक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. वहीं मुकेश तुरी के पास से दो देसी पीजी कार्बाइन, पांच चक्र जिंदा गोलियां, एक मोबाइल और एक अपाचे बाइक बरामद हुई. एसपी ने बताया कि पकड़े गए उग्रवादियां के पास से जब्त मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. इस मोबाइल फोन से कई अहम सुराग खुलने की उम्मीद है.

ऐसे की गई छापेमारी

गुप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने हजारीबाग जिला बल एवं सीआरपीएफ के 22 बटालियन बीएनडी कंपनी टंडवा के साथ एक संयुक्त टीम का गठन किया. तीन मई की शाम करीब चार बजे संयुक्त टीम ने केरेडारी थाना क्षेत्र के डुमरू जंगल में तलाशी के साथ छापामारी अभियान चलाया. तलाशी एवं छापामारी के क्रम में जंगल में इकट्ठा हुए टीपीसी के सक्रिय सदस्य खदेड़कर पकड़े गए. इसे भी पढ़ें :बोरियो">https://lagatar.in/bjp-surrounded-the-government-on-the-murder-of-anganwadi-worker-in-borio/">बोरियो

में आंगनबाड़ी सेविका की हत्या पर भाजपा ने सरकार को घेरा

उग्रवादियों पर कई थाने में दर्ज है केस

कड़े गए टीपीसी उग्रवादी बहादुर गंझू पर सिकिदिरी, ओरमांझी और बड़कागांव थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं मुकेश तुरी पर हजारीबाग के चरही और मुफस्सिल थाने में चोरी व डकैती के मामले दर्ज हैं. उग्रवादी दिनेश लोहरा पर लातेहार के चंदवारा में मामला दर्ज है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही