Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदिवासी से ईसाई बने तीन परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, आवागमन के लिए भी अपनी जमीन इस्तेमाल करने का फरमान

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : मझगांव थाना क्षेत्र के रूगुडसाई गांव में ग्रामीण मुंडा शपातोर सिंह पुरती की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा में हो समाज के हितों की रक्षा के लिए भाषा-संस्कृति, पारंपरिक त्योहार, रीति-रिवाज व प्राकृतिक आस्था स्थल देशाऊली के सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इसके साथ ही विशेष रूप से भोले-भाले ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर ईसाई धर्म में धर्मांतरण कराने का विरोध किया गया. ईसाई धर्म मानने वाले तीन परिवार के प्रमुख लोगों को ग्रामीण मुंडा एवं डाकुवा के द्वारा ग्राम सभा में बुलाया गया और सरना धर्म में वापस आने के लिए ग्रामीणों ने प्रस्ताव दिया. लेकिन तीनों परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के प्रस्ताव को ठुकरा दिया. जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा आदिवासी हो समाज युवा महासभा की पदाधिकारियों की उपस्थिति में तीनों परिवार के लोगों को सामाजिक बहिष्कार किया गया.

धर्मांतरण किए गए परिवारों के खिलाफ ग्राम सभा का निर्णय

  • ग्राम में तीनों धर्मांतरण परिवार के लोगों को जन्म, मृत्यु, विवाह व अन्य सामाजिक कार्यक्रम में सरना धर्म के लोग किसी तरह का कोई मदद नही करेंगे. उन्हे प्राकृतिक आस्था स्थल देशाऊली में जाना भी प्रतिबंध रहेगा.
  • गांव में इनके परिवार के लोगों से कोई बातचीत नहीं करेंगे, ग्रामीणों के बीच कोई लेन-देन नहीं होगा और किसी तरह का कोई व्यापारिक रिश्ता नही रहेगा. जिसके उल्लंघन करने पर ग्रामीणों को पांच हजार रुपये सामाजिक दंड के रूप में देना होगा.
  • धर्मांतरित परिवार को अपना मवेशियों को अपनी ही निजी जमीन में चराना होगा, किसी भी तरह के आवागमन के लिए अपनी ही निजी जमीन का इस्तेमाल करना होगा.
  • गांव में सरकारी योजनाओं के लाभ, अस्पताल, स्कूल, तालाब, चापाकल व अन्य सरकारी सुविधाओं को छोड़कर बाकी गांव की सार्वजनिक संपत्तियों के उपयोगिता पर रोक रहेगा.
  • जो हो जनजातियों की सामाजिक, धार्मिक रूप से संस्कारों को नही मानते हैं एवं रीति-रिवाजों का अनुपालन नहीं करते हैं, इसके बावजूद भी जनजातियों का आरक्षण का लाभ ले रहे हैं, उनके विरूद्ध सामाजिक और कानूनन लड़ाई के लिए ग्रामीण एक स्वर में सहमत हुए.

युवा महासभा ने ग्रामीणों को किया जागरुक

इस बीच युवा महासभा के पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियां, आंतरिक बुराईयां, अंधविश्वास एवं सामाजिक विसंगतियों में सुधार हेतु जागरूक किया गया. स्वास्थ्य-शिक्षा-स्वरोजगार पर सरकारी व्यवस्था के लाभ आदि पर जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर विभिन्न अहम जानकारियों से अवगत कराया गया. ग्राम सभा में डाकुवा अबिन तिरिया, सोमकांत पुरती, रामदयाल पुरती, सोनु पिंगुवा, पंसस पदमनी पुरती, पूर्व मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा, सुंदरलाल पुरती, श्याम सुंदर पुरती, पूर्ण चंद्र पूरती, दिनेश पुरती, मनोज पुरती, सचिन पुरती, यमिनी पुरती,शकुंतला पुरती,चाँदमनी पुरती,जोंगा पुरती,सुमित्रा तिरिया,लक्ष्मी पुरती,जाबानी पुरती,शांति तिरिया, गोरवारी पुरती,जयनंदन पुरती,भीमेश्वर पुरती आदि काफी संख्या में ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही