Search

चालान की अवधि समाप्त होने के बाद कोयला ले जा रहे तीन ट्रक जब्त

डीएमओ ने वाहन मालिक, चालक एवं संलिप्त व्यक्तियों पर दर्ज करवाई प्राथमिकी

Medininagar : सीओ झुन्नु मिश्रा और शहर थाना प्रभारी अभय सिन्हा ने चालान की अवधि समाप्त होने के बाद कोयला ले जा रहे तीन ट्रकों को जब्त कर लिया. जांच के बाद ट्रक मालिक, चालक एवं संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने शहर थाना में प्राथमिक की दर्ज करवाई है. साथ ही जांच कर इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. खनन टास्क फोर्स की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 23 अगस्त को वाहनों की जांच शुरू की. जांच के दौरान तीन ट्रक के द्वारा कोयला ले जाया जा रहा था. जब कागजात की जांच की गई तो चालान की अवधि समाप्त मिला. जिसके बाद ट्रक नंबर UP67AT2162, UP67AT2829 और UP67AT0563 को जब्त कर लिया गया. इसकी सूचना जिला खनन पदाधिकारी को दी गई. जिस पर जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा पोर्टल पर जांच की गई तो समय अवधि समाप्त होने के उपरांत कोयला ले जाते हुए पाया गया. डीएमओ ने ट्रक चालक, मालिक एवं संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ शहर थाना मेदिनीनगर में प्राथमिक दर्ज करवाई. जानकारी के अनुसार ट्रकों पर लदा कोयला मध्य प्रदेश के सिंगरौली जा रहा था. इसे भी पढ़ें : चांद">https://lagatar.in/india-created-history-successful-landing-of-chandrayaan-3s-lander-module-on-the-moon/">चांद

पर लहराया तिरंगा, चंद्रयान-3 की हुई सफल लैंडिंग
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp