Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण की दनुआ घाटी में तीन ट्रक आपस में भिड़े, खाई में गिरा एक ट्रक

Chouparan : चौपारण की दनुआ घाटी में बड़ा सड़क हादसा हुआ. जहां जीटी रोड पर तीन ट्रक आपस में भिड़ गए. इस दौरान छड़ लदा एक ट्रक 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा. जिससे चालक व उपचालक की मौत हो गई. समाचार लिखे जाने तक उनका शव वाहन के नीचे ही दबा था. उसे निकालने की कोशिश की जा रही थी. यह हादसा सोमवार की सुबह 5.30 बजे के आसपास हुई. घटना के बाद एनएच-2 पर आवागमन ठप हो गया. वाहनों की लंबी कतार लग गई और पांच घंटे यात्री परेशान रहे. घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर मौके पर पहुंचे व खाई से वाहनों और ट्रक से दबे शवों को निकलने में जुट गए.

40 फीट गहरी खाई में गिरा छड़ लदा ट्रक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-178.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जानकारी के अनुसार घाटी में हथिया बाबा के समीप कोयला लदा ट्रक खड़ा था. इसमे एक छड़ लदे ट्रक ने (यूपी 75 एटी 4333) पीछे से ट्रक को धक्का मार दिया और वहीं पीछे से आ रहा एक ट्रेलर छड़ लदे ट्रक से टकरा गया. उसके बाद दोनों ट्रक बीच सड़क पर पलट गए. वहीं छड़ लदा ट्रक लगभग 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा. घटना को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है, अभी कहना मुश्किल है. करीब पांच घंटे बाद आपस में भिड़े अन्य दो ट्रकों को सड़क से हटाया गया, तब दिन के करीब 11 बजे से आवागमन सुचारू हो पाया. इसे भी पढ़ें: लातेहार">https://lagatar.in/latehar-jaya-family-restaurant-distributed-food-in-the-orphanage-on-completion-of-5-years/">लातेहार

: जया फैमिली रेस्ट्रो ने 5 साल पूरे होने पर अनाथालय में बांटे भोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही