Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में पंचायत चुनाव के लिए बने तीन वज्रगृह, 75 काउंटर

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) जिले में पंचायत चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. 3 वज्रगृह स्थल पर 75 काउंटर बनाए गए हैं, जहां से चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न प्रखंडों से मतपेटी, मतपत्र लेखा, पीठासीन पदाधिकारी की डायरी, पेपरसील लेखा, विधिक एवं अविधिक पैकेट्स व अन्य सामग्री प्राप्त की जा सकेगी. वज्रगृह कोषांग के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता रहेंगे. बलियापुर, बाघमारा, धनबाद एवं गोविंदपुर के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद, तोपचांची, टुंडी एवं पूर्वी टुंडी के लिए नेहरू कॉन्प्लेक्स कोयला नगर तथा कलियासोल, एग्यारकुंड एवं निरसा के लिए गुरु नानक कॉलेज भूदा में वज्रगृह स्थल बनाए गए हैं.

14-19 मई को तोपचांची, टुंडी, पूर्वी टुंडी, बाघमारा व धनबाद में चुनाव

प्रथम चरण में 14 मई को तोपचांची, टुंडी, पूर्वी टुंडी में चुनाव होगा. नेहरू कांप्लेक्स कोयला नगर में तोपचांची के लिए 8, टुंडी के लिए पांच तथा पूर्वी टुंडी के लिए तीन काउंटर तैयार किए गए हैं. द्वितीय चरण का चुनाव 19 मई को बाघमारा एवं धनबाद में होगा. राजकीय पोलिटेक्निक धनबाद में बाघमारा के लिए 17 व धनबाद के लिए तीन काउंटर तैयार किए गए हैं.

  24 -27 मई को बलियापुर, कलियासोल,एग्यारकुंड, गोविंदपुर व निरसा में

24 मई को बलियापुर, कलियासोल व एग्यारकुंड में होने वाले तृतीय चरण के चुनाव के लिए गुरु नानक कॉलेज भूदा में बलियापुर के लिए 7 एवं कलियासोल व एग्यारकुंड के लिए 6-6 काउंटर तैयार किए गए हैं. 27 मई को गोविंदपुर व निरसा में चतुर्थ चरण के चुनाव के लिए राजकीय पोलिटेक्निक धनबाद में गोविंदपुर के लिए 12 तथा गुरु नानक कॉलेज भूदा में निरसा के लिए आठ काउंटर तैयार किए गए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bike-thief-gang-exposed-in-baghmara-three-arrested/">धनबाद:

बाघमारा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही