Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दनुआ घाटी में तीन वाहनों में टक्कर, जीटी रोड जाम

Chouparan : चौपारण प्रखंड मुख्यालय से आठ किमी दूर जीटी रोड दनुआ घाटी में शनिवार को सड़क दुर्घटना हुई. इस दौरान तीन वाहन आपस में भिड़ गए. दुर्घटना के बाद दनुआ घाटी में अफरा-तफरी मच गई. जीटी रोड पर आवागमन ठप हो गया और जाम लग गई. सूचना पाकर स्थानीय पुलिस प्रशासन तथा चोरदाहा चेकपोस्ट के पुलिस अधिकारी और जवान घटनास्थल पर पहुंचे. (हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">(हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
चौपारण थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर ने जीटी रोड पर कैंप कर पहले दोनों तरफ के वाहनों को रोक कर दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाया. दो घंटे के प्रयास से एक लेन पर आवागमन शुरू कर दिया गया. सभी वाहनों के चालक-उपचालक को हल्की- चोटें आईं है. सभी सुरक्षित हैं. वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को काफी क्षति हुई. ट्रक पर लदे लोहे के पाइप सड़क पर बिखर गए. खबर लिखे जाने तक उसे हटाने का काम चल रहा था. इसे भी पढ़ें : किंग">https://lagatar.in/coronation-of-king-charles-iii-and-queen-camilla-charles-said-i-have-come-to-serve-not-to-rule/">किंग

चार्ल्स III और क्वीन कैमिला की हुई ताजपोशी, चार्ल्स बोले- राज करने नहीं, सेवा करने आया हूं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही