Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो अनुमंडल के तीन गांव बनेंगे आदर्श ग्राम

Bermo: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत बेरमो अनुमंडल के तीन गांवों का आदर्श ग्राम के लिए चयन किया गया है. इसमें गोमिया प्रखंड के चुट्टे पंचायत के सेवई ग्राम, पेटरवार के दारिद व नावाडीह प्रखंड के जुडामना ग्राम शामिल हैं. बोकारो के डीडीसी ने संबंधित बीडीओ को पत्र देकर इस बात की जानकारी दी है. बता दें कि आदर्श ग्राम योजना का यह तीसरा फेज है. भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय ने अनुसूचित जाति बहुल ग्रामों को केंद्र व राज्य सरकार संचालित विभिन्न योजनाओं को जोड़कर कार्यान्वित किया जाना है. मालूम हो कि बोकारो जिला अंतर्गत फेज-दो वित्तीय वर्ष 2018-19 में कुल 08 ग्राम तथा वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल 13 ग्रामों अर्थात कुल 21 ग्रामों तथा फेज-एक में वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 19 ग्रामों का चयन प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लिए किया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=660461&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : मारवाड़ी समाज राजनीति में बढ़ाए सहभागिता : जीएम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही