Ranchi News: रातू थाना क्षेत्र के रवि स्टील चौक के पास से एक बच्चा लापता हो गया है. काफी खोजबीन के बाद भी बच्चा नहीं मिलने पर परिजनों इसकी सूचना रातू थाना को दी. परिजनों द्वारा गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जांच के दौरान दौरान पुलिस ने रवि स्टील के पास लगे कैमरे की फुटेज खंगाला, जिसमें दोपहर के करीब एक महिला के द्वारा बच्चे को बहला फुसला कर ले जाते हुए देखा गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस महिला की तलाश कर रही है.

बच्चे को बहला फुसलाकर ले जाती महिला
बच्चे की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस और परिजन लगातार प्रयास कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक बच्चे का नाम सिद्धार्थ कुमार है और उसकी उम्र महज तीन वर्ष है. उसकी मां रूबी कुमारी और पिता रघुवीर चौधरी काफी परेशान है. बच्चे के पिता की रवि स्टील चौक पर दुकान है, बच्चा दुकान से ही लापता हुआ है.