Search

 
 
 

रांची में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी इरफान गिरफ्तार

राजधानी रांची में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी का नाम इरफान बताया जा रहा है. वह पेशे से वैन ड्राइवर है और हिंदपिढ़ी का रहने वाला है.
 

Ranchi :   राजधानी रांची में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी का नाम इरफान बताया जा रहा है. वह पेशे से वैन ड्राइवर है और हिंदपिढ़ी का रहने वाला है. 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि इरफान ने बच्ची को बहला फुसलाकर इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद बच्ची काफी डरी-सहमी हुई थी. घर वालों ने पूछताछ की तो बच्ची ने इस पूरे मामले की जानकारी दी.

 

इसके बाद परिवार वालों ने थाना में पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. इरफान पर बीएनएस की धारा 74/351(2) और पोस्को की धारा 8/12 के तहत केस दर्ज किया गया है.

 


इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. बुधवार की शाम को आरोपी को थाना लाया गया था और उससे पूछताछ की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही