Search

 
 
 

चतरा में ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार

 
Chatra: चतरा एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में ब्राउन शुगर पीने और पिलाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार युवकों में चतरा देवरिया के 21 वर्षीय सूरज कुमार पिता : लालचंद, 19 वर्षीय राजा कुमार पिता : कारू भुइयां और चतरा सदर थाना क्षेत्र के लिपदा का 35 वर्षीय युगल कुमार साव शामिल है. आरोपियों के पास से एक पुड़िया में एक ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, तीन स्मार्टफोन, एक माचिस, दो बीड़ी, एक चिलम और दो बाइक बरामद की गई.

(हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">(हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

दरअसल देवरिया के भुइयां टोला स्थित एक नवनिर्मित मकान में तीन व्यक्ति ब्राउन सुगर पीने एवं पिलाने का काम कर रहे थे. इस संबंध में एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की. इस दौरान तीन व्यक्ति को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में सदर थाना कांड सं.-116/2023 एनडीपीएस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही थी. छापेमारी दल में सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक रजक, सिकंदर शिंकू, विकास पासवान समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : ये">https://lagatar.in/this-is-just-a-glimpse-of-the-characters-many-names-are-yet-to-come-babulal/">ये

किरदारों की बस झांकी है, कई नाम आने बाकी हैं : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही