Jamshedpur News: जमशेदपुर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने दो देसी पिस्तौल, दो गोली, एक मैगजीन, मोबाइल फोन बरामद किया है. गिरफ्तार युवकों में एक का नाम मो अयान आम है, जबकि दूसरे का नाम सादिक आलम है. तीसरा युवक नाबालिग है
पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि तीन युवक हथियार के साथ घूम रहे हैं. इस सूचना पर पुलिस ने बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कंटेनर यार्ड स्थित पास्ता साइडिंग पर छापेमारी की. तीनों युवक हथियार के साथ पकड़े गए. पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है.
गिरफ्तार तीनों युवक कपाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है. सादिक ने पुलिस को बताया है कि उसके 97 हजार रुपये में हथियार खरीदे. पुलिस अब हथियार बेचने वाले अपराधी की तलाश कर रही है.
पुलिस को अंदेशा है कि कोई अपराधी है, तो हथियारों का कारोबार कर रहा है. युवाओं को हथियार बेच रहा है और उनसे अपराध करवा रहा है. पकड़े गए तीनों युवक भी किसी अपराध को अंजाम देने के फिराक में थे.