Dhanbad/Ranchi : धनबाद के रहने वाले तीन युवकों का मुंबई में अपहरण करने का मामला सामने आया है. अपहरणकर्ताओं ने तीन करोड़ की फिरौती भी मांगी है. अपहृत युवकों में मुनीडीह ओपी क्षेत्र के आमडीह बस्ती निवासी सरोज कुमार महतो और उसके दो दोस्त शामिल हैं. सरोज के भाई मनोज कुमार महतो ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गयी है. एक विशेष टीम को जांच के लिए मुंबई भेजा गया है. जबकि टेक्निकल सेल भी मामले की जांच में जुटी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सुनियोजित अपहरण प्रतीत होता है और सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा.
धनबाद के तीन युवकों का मुंबई में अपहरण, 3 करोड़ मांगी फिरौती
Last Updated: May 03, 2025 12:00 AM (IST)