Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दरिंदगी: स्कूल की छत पर नाबालिग से तीन युवकों ने रात भर किया गैंगरेप, जाल बिछाकर पुलिस ने हिरासत में लिया

Advertisement
Advertisement
Manjhari / Chaibasa : मंझारी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है. नशे में धुत युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है. मंझारी पुलिस लड़की की निशानदेही पर छापामारी कर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार को लमझारी में शाम को बाजार लगा था. नाबालिग लड़की बाजार घूमने गयी थी. वहां एक लड़का मोटरसाइकिल से आया. युवक ने नाबालिग को गांव पहुंचा देने की बात कहकर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया. युवक नाबालिग को उसके गांव उतारने की जगह मंझारी थाना क्षेत्र के टोंटो गांव के स्कूल के पास ले गया. वहां लड़की को लाने के बाद युवक ने अपने दूसरे साथियों को बुला लिया. युवकों ने लड़की के साथ स्कूल की छत पर रातभर दरिंदगी की. सभी युवक नशे में थे. दुष्कर्म के बाद सभी युवक स्कूल की छत पर ही सो गये. इसी बीच लड़की ने एक लड़के के पॉकेट से चुपके से मोबाइल निकाल कर वहां से भाग कर रिश्तेदार के गंजिया गांव चली गयी. गंजिया में रिश्तेदार को आपबीती बताई.

युवकों को फोन कर बुलाया और हिरासत में लिया

रिश्तेदार ने तांतनगर ओपी को इसकी सूचना दी. तांतनगर ओपी प्रभारी रामकृष्ण मुर्मू ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग को मंझारी थाना क्षेत्र की घटना होने कारण मंझारी थाना को सुपुर्द कर दिया. मंझारी थाना प्रभारी विक्रम तिग्गा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लड़की के पास वाले मोबाइल से लड़की के जरिए तीनों युवकों को एक जगह पर बुलाया और उन्हें हिरासत में ले लिया. तीनों युवकों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. फिलहाल नाबालिग लड़की को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बताया जाता है कि नाबालिग पिछले दो माह से अपने मामा के पास रह रही थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही