Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हथियार के साथ कार से घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : कुजू पुलिस ने आर्म्स के साथ ऑल्टो कार में घूम रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. युवकों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई. कुज्जू ओपी प्रभारी धनंजय प्रसाद को सूचना मिली थी कि तीन युवक एक ऑल्टो कार संख्या-जेएच 02 एई-1735 पर हथियार से लैस होकर पुराना बाजार गुरु गीतांजलि सिनेमा के पीछे है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए एक टीम बनाई गई. एसआई कुमुद वागे, एएसआई शाहनवाज खान सशस्त्र बल के जवानों के साथ उक्त स्थल पहुंचे और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए गए युवकों में अभिषेक सिंह, विशाल कुमार, चंदन केशरी शामिल है. कार की जांच करने पर  कार से एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल मिला. पूछताछ के बाद कुजू पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर आवश्यक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कुजू ओपी प्रभारी ने बताया कि तीनों युवक आर्म्स के साथ क्षेत्र में दहशत फैला रहे थे. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cabinet-decision-50000-assistant-teachers-will-be-appointed-in-primary-and-middle-schools/">झारखंड

कैबिनेट का फैसला : प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 50,000 सहायक शिक्षकों की होगी नियुक्ति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही