Ranchi: सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता राजेश कुमार ने ``आओ कभी चौराहे पर`` अभियान के तहत शनिवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर पोस्टर के माध्यम से राजधानी रांची में पानी की समस्या और पावर कट का मुद्दा उठाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर के बड़े हिस्से में पानी के लिए लोग तरस रहे है. हर साल शहर पानी की समस्या से जूझता रहता है. परंतु नगर निगम के द्वारा पानी उपलब्ध कराने के लिए उचित कदम नहीं उठाया जाता है. इस भीषण गर्मी में बेतहाशा पावर कट से शहर के लोग परेशान हैं. उन्होंने सरकार से मांग की कि लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराया जाए. शहर के विभिन्न मुहल्लों में टैंकर से पानी पहुंचाया जाए. इसे भी पढ़ें- फुल">https://lagatar.in/people-suffering-due-to-power-cut-despite-full-load-electricity/">फुल
लोड बिजली के बावजूद पावर कट से लोग बेहाल [wpse_comments_template]
''आओ कभी चौराहे पर''अभियान के माध्यम से पानी,बिजली की समस्या का मुद्दा उठा
Leave a Comment