Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अछूत बता छह माह की बच्ची पर फेंका उबला पानी, मां-दादी की कर दी पिटाई

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव स्थित नवागढ़ बाजारटांड़ में मुसहर जाति के एक छह माह की बच्ची नंदिनी कुमारी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उबला पानी फेंक दिया. इससे वह बुरी तरह झुलस गई. इतना ही नहीं, विरोध करने पर बच्ची की मां और दादी की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. उस परिवार का गुनाह बस इतना था कि मां और दादी बच्ची के शौच किए कपड़े को चापाकल पर साफ कर रही थी. तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्हें अछूत बताकर इस घटना को अंजाम दिया. इसे भी पढ़ें :  रिम्स">https://lagatar.in/jamtara-mla-irfan-ansari-reached-rims-said-the-situation-is-very-frightening/">रिम्स

पहुंचे जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, कहा- स्थिति काफी भयावह
इस संबंध में बच्ची की दादी ने बताया कि गांव के एक चापाकल में अपने बच्चे का शौच किया कपड़ा साफ कर रही थीं. वहां कुछ लोग चापाकल छूने की बात कह कर मारपीट करने लगे और बच्चे पर उबला पानी फेंक दिया. महिला ने बड़कागांव थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. इधर सदर अस्पताल में बच्ची और दादी का इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-encounter-with-naxalites-in-sukma-3-soldiers-martyred-two-injured/">छत्तीसगढ़

: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 3 जवान शहीद, दो घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही