Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोगों को ठगो, अपना घर भरो, तालाब भरकर बना दिया कॉलेज और कॉलोनी, वंदना डाडेल बनीं गृह सचिव, भाजपा ने भी किया #60-_40 नाय चलतो का समर्थन समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : बड़कागांव के साव परिवार पर लोगों को भड़का कर आंदोलन के आमदनी का धंधा का आरोप यूं ही नहीं लगाया जा रहा है. विस्थापितों का कहना है कि अपना हित साधने के लिए साव परिवार द्वारा पहले लोगों को भड़काया जाता है, फिर और तरह-तरह के सपने दिखा कर बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं. लेकिन जैसे ही उनका हित पूरा होता है, सारे वादे,लोगों को दिखाए सपनों को भूल जाते हैं. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की अनदेखी कर व नियम-कानूनों को ताक पर रखे तालाब को भरकर निर्माण कार्य किया गया है. निगम क्षेत्र में तालाब भर श्रीनाथ कॉलेज का भवन और और सिटी रेजीडेंसी कॉलोनी डेवलप किया गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए गम्हरिया सीओ मनोज कुमार ने श्रीनाथ कॉलेज प्रबंधन और सिटी रेजीडेंसी प्रबंधन को नोटिस भेजकर उनसे तालाब भरकर किये गए कंस्ट्रक्शन की रिपोर्ट मांगी है. कार्मिक, प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल राज्य की नई गृह सचिव होंगी. इन्हें गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. कार्मिक विभाग ने शुक्रवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी है. वंदना डाडेल उद्योग विभाग की प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार पर भी है. जारी अधिसचूना के अनुसार, ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह अपने कार्यों के साथ मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. अजय कुमार सिंह अभी वित्त विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार पर भी हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव विनय कुमार चौबे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार पर नियुक्त किए गए हैं. झारखंड में नियोजन नीति के खिलाफ बेरोजगार छात्र-छात्राओं का ट्विटर पर #60- 40_नाय_चलतो नाम का महाअभियान चल रहा है. इसका लाखों लोगों के साथ-साथ भाजपा ने भी समर्थन किया है. शुक्रवार शाम 5 बजे तक 3 लाख 74 हजार लोगों ने इस हैशटैग को ट्विट और रीट्विट किया है. सुबह 9 बजे से ही ट्विटर पर #60-_40_नाय_चलतो ट्रेंड करने लगा. हेमंत सरकार की नियोजन नीति के खिलाफ लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए इस हैशटैग को खूब रीट्विट किया. इसके अलावा कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/1-6.jpeg"

alt="" width="1013" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/2-6.jpeg"

alt="" width="1023" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/3-6.jpeg"

alt="" width="1008" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/4-6.jpeg"

alt="" width="1600" height="1437" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/5-5.jpeg"

alt="" width="1197" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/6-5.jpeg"

alt="" width="1330" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/8-7.jpeg"

alt="" width="1600" height="1276" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही